एक्सप्लोरर

RR vs CSK : गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया धोनी का सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करना, कह दी ये बड़ी बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि मैं हैरान था कि धोनी सात नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ और सैम कर्रन को खुद से पहले भेजा. मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं है. उन्हें सामने से लीड करना चाहिए था.

आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में कल राजस्थान रॉयल्स के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 16 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए थे. उनके इस फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में उनकी काफी आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी आवाज़ उठाई है. दरअसल, गंभीर को धोनी का सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करना पसंद नहीं आया है. उन्होंने कहा कि धोनी ने सामने से लीड नहीं किया.

गंभीर ने कहा कि मैं काफी हैरान था कि धोनी सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए. उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ और सैम करर्न को खुद से पहले बल्लेबाज़ी के लिए भेजा. मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं है. मेरे हिसाब से उन्हें सामने से लीड करना चाहिए था. 217 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए अगर आप सात नंबर खेलते हो तो खेल खत्म हो जाता है.

गंभीर ने आगे कहा कि हां, आप धोनी के आखिरी ओवर में लगाए गए तीन छक्कों के बारे में बात कर सकते हो. लेकिन सच कहूं तो इसका कोई फायदा नहीं है. यह उनके पर्सनल रन थे. ऐसे वक्त पर आपको ऊपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करने आना चाहिए था. कम से कम आपको सामने से आकर टीम को लीड तो करना चाहिए था.

उन्होंने कहा, 'देखो अगर कोई और कप्तान या खिलाड़ी ऐसे वक्त पर सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करता तो उसकी खूब आलोचना होती, लेकिन यह धोनी ने किया है, इसलिए शायद लोग इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं. जब आपके पास सुरेश रैना नहीं है तो आप लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि सैम कर्रन आपसे बेहतर है, आप लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि रुतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, फाफ डू प्लेसिस और मुरली विजय सभी खिलाड़ी आपसे बेहतर हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget