एक्सप्लोरर

French Open: रिकॉर्ड खिताब की तरफ एक कदम और आगे बढ़े नडाल, जोकोविच भी चौथे दौर में

French Open: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. नडाल और जोकोविच फ्रेंच ओपन 2021 के चौथे दौर में जगह बना चुके हैं.

दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एक और फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं. राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2021 के चौथे दौर में जगह बना ली है. राफेल नडाल के अलावा नोवाक जोकोविच भी चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं. महिला वर्ग में हालांकि पांचवीं वरियता प्राप्त एलिना स्वितोलिना उलटफेर का शिकार बन गई हैं.

रिकार्ड 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की कोशिश में जुटे नडाल ने कैमरन नूरी को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर 50वीं बार ग्रैंडस्लैम के राउंड 16 में प्रवेश किया. अब उनका सामना इटली के 19 साल के जानिक सिनर से होगा.

जोकोविच को मिली आसान जीत

सर्बियाई स्टार जोकोविच ने 93 रैंकिंग के रिकार्डस बेराकिंस को आसानी से 6-1, 6-4, 6-1 से पराजित कर दिया. उन्होंने लगातार 12वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह पक्की करने का रिकार्ड बनाया. इससे पहले नडाल और रोजर फेडरर लगातार 11 बार राउंड 16 तक पहुंचे थे.

जोकोविच दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं. नडाल और फेडरर दोनों 20-20 ट्राफियां जीत चुके हैं. बेरांकिस के खिलाफ जोकोविच को एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 30 विनर लगाये और महज 18 अनफोर्स्ड गलतियां कीं. जोकोविच अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये इटली के 19 वर्षीय लोरेंजो मुसेटी से भिड़ेंगे.

महिला वर्ग में हुआ उलटफेर

महिलाओं के वर्ग में केनिन भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं. चौथे नंबर की केनिन महिलाओं के ड्रा में अब शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं. केनिन ने हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-1, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे साल रोलां गैरां के चौथे दौर में जगह बनायी. पिछले साल वह अक्टूबर में इगा स्वियातेक से हारकर फ्रेंच ओपन की उप विजेता रही थीं.

पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को बारबरा क्रजेसिकोवा से 3-6 2-6 से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा. आठवीं वरीय स्वियातेक ने एनेट कोंटावेट को 7-6 6-0 से हराया और अब उनका सामना यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक से होगा.

आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन केनिन ने 48 विनर लगाये जबकि पेगुला 18 बार ही ऐसा कर सकीं. केनिन ने 10 डबल फॉल्ट की और पांच बार उनकी सर्विस टूटी लेकिन अंत में अपने चार सर्विस गेम बचाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं.

वहीं अमेरिका की पूर्व उप विजेता स्लोआने स्टीफंस ने 18वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 6-3 7-5 से चौथे दौर में प्रवेश किया. स्टीफंस 2018 रोलां गैरां के फाइनल में हार गयी थीं. उन्होंने एक साल पहले अमेरिकी ओपन में अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. अब उनका सामना क्रजेसिकोवा से होगा.

मोहम्मद आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तय, PCB ने माना टीम के लिए अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget