FIFA World Cup के वो ऐतिहासिक मैच जब छोटी टीमों ने बड़ी टीमों दी थी करारी शिकस्त, 2022 में सऊदी अरब ने किया कारनामा
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सऊदी अरब ने लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराकर इतिहास रच दिया. आइए जानते हैं अब तक फीफा वर्ल्ड कप में किन टीमों ने बड़ी टीमों को शिकस्त दी है.

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की शुरुआत हो चुकी है. वर्ल्ड कप का पहला मैच 20 नवंबर को खेला गया था. वहीं, वर्ल्ड कप के तीसरे दिन यानी 22 नवंबर को सऊदी अरब ने लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी छोटी टीम ने बड़ी टीम को शिकस्त दी हो. आइए जानते हैं अब तक और कौन सी टीमें ऐसे कारनामें कर चुकी हैं.
1 ईस्ट जर्मनी बनाम वेस्ट जर्मनी (1974)
1974 के फीफा वर्ल्ड कप में ईस्ट जर्मनी अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही थी. दूसरी तरफ वेस्ट जर्मनी एक शानदार टीम थी और अपने दूसरे वर्ल्ड कप की उम्मीद में थी, लेकिन नई नवेली ईस्ट जर्मनी ने वेस्ट जर्मनी को हराकर सारी उम्मीदें तोड़ दी थीं. फीफा का यह वर्ल्ड कप ईस्ट जर्मनी के लिए पहला और आखिरी साबित हुआ.
2 वेस्ट जर्मनी बनाम अल्जीरिया (1982)
1982 में अल्जीरिया अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेल रही थी. इस वर्ल्ड कप में अल्जीरिया का मुकाबला दो बार चैंपियन बन चुकी वेस्ट जर्मनी से हुआ. अल्जीरिया ने वेस्ट जर्मनी को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया. हालांकि, अल्जीरिया ग्रुप स्टेज के आगे नहीं जा सकी थी.
3 अर्जेंटीना बनाम कैमरून (1990)
1990 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को कैमरून के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस साल यह ग्रुप-बी का पहला मैच था. उस वक़्त किसी को भी इस बात का अहसास नहीं था कि अर्जेंटीना अपना पहला मैच गवा देगी. हालांकि, इसके बाद अर्जेंटीना ब्राज़ील और इटली को हराकर फाइनल में पहुंची थी.
4 फ्रांस बनाम सेनेगल (2002)
इससे पहले चैंपियन बनी फ्रांस ने 2002 में अपना पहला मैच सेनेगल से खेला. इस मैच में किसी को उम्मीद नहीं थी कि डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को हर झेलनी पड़ेगी, लेकिन ऐसा ही हुआ. सेनेगल ने फ्रांस को हरा दिया था. उस साल फ्रांस अपने ग्रुप में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.
5 इटली बनाम साउथ कोरिया (2002)
इटली वर्ल्ड कप की सबसे मज़बूत टीमों में से एक हैं. इस टीम को 2002 में साउथ कोरिया ने हारकर इतिहास रच दिया था. कोरिया ने इटली को 2-1 से हराया था. इसके बाद क्वाटर-फाइनल में कोरिया ने स्पेन को शिकस्त दी थी.
ये भी पढ़ें...
Mumbai vs Railways: विजय हजारे ट्रॉफी में रहाणे का शानदार प्रदर्शन, सरफराज ने मुंबई के लिए जड़ा शतक
FIFA World Cup 2022: 16 साल बाद सऊदी अरब और पोलैंड के बीच होगा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी






















