एक्सप्लोरर

Golden Boot FIFA WC 2022: मेसी, एमबापे या कोई और? इन चार खिलाड़ियों के बीच है गोल्डन बूट की रेस

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाता है. इस बार इस अवॉर्ड के लिए मेसी समेत चार खिलाड़ियों के बीच रेस है.

FIFA WC 2022 Awards: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC 2022) का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अर्जेंटीना और फ्रांस (Argentina vs France) की टीमें लुसैल स्टेडियम में भिड़ेंगी. वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ-साथ तीन बड़े अवॉर्ड पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी. गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट और गोल्डन ग्ल्व्स किसे मिलेंगे, इसका फैसला भी आज फाइनल मैच के साथ ही हो जाएगा. गोल्डन बॉल के लिए जहां लियोनल मेसी सबसे आगे हैं. वहीं, गोल्डन ग्ल्व्स के लिए कई गोलकीपर्स के बीच मुकाबल है. उधर, गोल्डन बूट के लिए चार खिलाड़ियों के बीच रेस है.

गोल्डन बूट उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करता है. टाई की स्थिति में यह देखा जाता है कि किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा असिस्ट किए हैं. अगर असिस्ट करने की संख्या भी बराबर होती है तो कम समय तक मैदान पर रहने वाले खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है.

1. लियोनल मेसी: लीजेंड प्लेयर लियोनल मेसी इस रेस में सबसे आगे हैं. वह इस वर्ल्ड कप में 5 गोल दाग चुके हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 570 मिनट मैदान पर गुजारे हैं. मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 3 असिस्ट भी किए हैं. 

2. किलियन एमबापे: फ्रांस का यह स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. एमबापे ने 6 मैचों में 477 मिनट मैदान पर गुजारे हैं और 5 गोल दागे हैं. एमबापे ने दो असिस्ट भी किए हैं.

3. जूलियन अलवराज़: अर्जेंटीना का यह युवा स्ट्राइकर भी अब तक 4 गोल दाग चुका है. अलवराज ने 6 मैचों में महज 364 मिनट ही मैदान पर गुजारे हैं. फाइनल मुकाबले में अगर मेसी और एमबापे गोल नहीं कर पाते हैं और अलवराज़ दो गोल करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह गोल्डन बूट जीत सकते हैं.

4. ओलिवियर जिरूड: फ्रांस के इस दिग्गज स्ट्राइकर ने भी महज मैदान पर 382 मिनट गुजारते हुए 4 गोल दागे हैं. आज के मैच में वह भी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं. इसके लिए उन्हें कम से कम दो गोल दागने होंगे. इसके साथ ही यह भी जरूरी होगा कि मेसी और एमबापे आज गोल नहीं कर पाएं.

यह भी पढ़ें...

Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मेसी के होमटाउन में कैसा है माहौल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget