एक्सप्लोरर

विराट को गलत फैसला लेने से नहीं रोक पाए धोनी, फैंस ने किया ट्रोल

बीती रात 73 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया है. इस जीत में रोहित से लेकर हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव भी चमके.

नई दिल्ली/पोर्ट एलिज़ाबेथ: बीती रात 73 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच दिया है. इस जीत में रोहित से लेकर हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव भी चमके. लेकिन मैच में भारतीय गेंदबाज़ी के वक्त एक मौका ऐसा भी आया जब विराट कोहली को गलत फैसला लेने से खुद एमएस धोनी भी नहीं बचा सके. 275 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16 ओवर के बाद 85/3 विकेट गंवाकर खेल रही थी. क्रीज़ पर ओपिनर हाशिम आमला और विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड मिलर मौजूद थे. जबकि भारत की ओर से गेंदबाज़ी कर रहे थे सीरीज़ में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ युजवेन्द्र चहल. चहल ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी जो कि बहुत ज्यादा स्पिनर करते हुए सीधे मिलर के पैड पर जा लगी. इसके बाद चहल, कप्तान कोहली और साथी खिलाड़ियों ने एलबीडबल्यू की ज़ोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने इसे खारिज़ कर दिया. इसके बाद चहल कप्तान कोहली की तरफ आए और डीआरएस के बारे में सोचने के लिए कहने लगे. तभी विराट ने बिना समय गंवाए धोनी की तरफ देखा और धोनी ने उनसे डीआरएस लेने के लिए कह दिया. अकसर धोनी के फैसले पर यकीन करने वाले विराट ने धोनी की बात सुनते ही बिना देर किए डीआरएस ले लिया. लेकिन डीआरएस में देखने पर गेंद विकेटों को मिस करती हुई दिखी और भारतीय टीम ने अपना रीव्यू गंवा दिया.
विराट को गलत फैसला लेने से नहीं रोक पाए धोनी, फैंस ने किया ट्रोल
जब मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर ये दिखा तो कप्तान कोहली बिल्कुल हैरान रह गए. इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीकी ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ी भी इस फैसले पर खुद की हैरानी नहीं छुपा पाए. क्योंकि पहली नज़र में देखने पर मिलर साफ-साफ आउट नज़र आ रहे थे. खुद दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर ने भी बेहद हैरानी भरे अंदाज़ में गेंद के टर्न होने का इशारा किया. अकसर डीआरएस को लेकर धोनी का फैसला सही माना जाता है लेकिन इस बार धोनी रीव्यू सिस्टम टीम इंडिया और विराट के लिए अनलकी साबित हुआ. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने धोनी के पहले गलत रीव्यू पर जमकर ट्वीट किए. आइये देखें फैंस ने क्या कहा:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget