एक्सप्लोरर

Finalissima 2022: फुटबॉल इतिहास के तीसरे फाइनलिस्सिमा में अर्जेंटीना बना चैंपियन, इटली को 3-0 से हराकर जीता टाइटल

Italy vs Argentina: लंदन के वेम्बले स्टेडियम में हुए Finalissima 2022 में इटली और अर्जेंटीना आमने-सामने थे.

Argentina vs Italy in Finalissima 2022: कोपा अमेरिका चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) और यूरो कप चैंपियन इटली (Italy) बुधवार रात को वेम्बले स्टेडियम में हुए Finalissima 2022 में आमने-सामने थे. इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने इटली को 3-0 से हराकर दूसरी बार Finalissima जीता. यह महा मुकाबला फुटबॉल के इतिहास में अब तक केवल तीन बार हुआ है.

अर्जेंटीना ने यह महा मुकाबला लियोनल मेसी (Lionel Messi) के दम पर जीता. पूरे मुकाबले में वह इटली के डिफेंडरों के लिए परेशानी खड़े करते रहे. उन्हीं के असिस्ट पर मार्टिनेज ने 28वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से लीड दिलाई. इसके बाद हॉफ टाइम होने से ठीक पहले डी मारिया ने गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुनी कर दी. दूसरे हॉफ में इटली ने गोल करने के भरपूर प्रयास किए लेकिन अर्जेंटीना की डिफेंस लाइन ने गोल पोस्ट को सुरक्षित रखा. मैच के अंतिम पलों में एक बार फिर मेसी के असिस्ट पर गोल हुआ और अर्जेंटीना ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया.

क्या है Finalissima?
यह मैच कोपा अमेरिका चैंपियन और यूरो कप चैंपियन के बीच खेला जाता है. साल 1985 में यह पहली बार खेला गया था. तब फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर इसे जीता था. 1993 में यह फिर आयोजित किया गया, जिसे अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटऑउट में जीता. इसे FIFA ने बंद कर दिया था क्योंकि 1992 से कंफेडरेशन कप शुरू कर दिया गया था जिसमें लैटिन अमेरिकी और यूरोप की चैंपियन टीम शामिल होती थी. 2019 में कंफेडरेशन कप को बंद करने के बाद इस साल Finalissima मैच कराया गया.

फीफा वर्ल्ड कप जीतने की भी दावेदार है अर्जेंटीना
अर्जेंटीन ने पिछले साल कोपा अमेरिका कप अपने नाम किया था और अब यूरो कप चैंपियन इटली को हराकार अर्जेंटीना ने कतर में इस साल के आखिरी में होने वाले वर्ल्ड कप को जीतने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. अर्जेंटीना के पास स्ट्राइकर, मिडफिल्डर और डिफेंडर्स का अच्छा संतुलन है. मेसी के साथ-साथ मारिया, डिबेला और मार्टिनेज फॉरवर्ड लाइन में किसी भी टीम के डिफेंस को भेदने में सक्षम हैं. वहीं रोमेरो और ओटोमेंडी डिफेंस में बेजोड़ हैं. इसके साथ ही अर्जेंटीना के पास इमिलियानो मार्टिनेज के रूम में वर्ल्ड क्लास डिफेंडर भी है.

यह भी पढ़ें-

IPL 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को अफ्रीका सीरीज में नहीं मिला मौका, लिस्ट में सीनियर खिलाड़ी भी शामिल

IPL 2022: रोहित शर्मा से लेकर वेंकटेश अय्यर तक, टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का एक-एक रन पड़ा बहुत महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget