एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-0 से हराया, जीत के साथ अगले राउंड में बनाई जगह

FIFA World Cup 2022: डेनमार्क को हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं डेनमार्क का सफर यहीं समाप्त हो गया है.

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में डेनमार्क को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से हार झेलनी पड़ी है. डेनमार्क को हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं डेनमार्क का सफर यहीं समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत का असर ट्यूनीशिया पर भी पड़ा है, जिन्हें फ्रांस को हराने के बावजूद अगले राउंड में जगह नहीं मिली है. फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने छह-छह प्वाइंट्स के साथ ग्रुप डी से अगले राउंड में जगह बनाई है.

मुकाबले के पहले 10 मिनट में कोई भी टीम गोल के करीब नहीं जा सकी, लेकिन 11वें मिनट में डेनमार्क ने पहला मौका बनाया. मार्टिन ब्रेथवेट द्वारा असिस्ट किए गए शॉट को ऑस्ट्रेलिया ने बचा लिया और फिर 22वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को डेनमार्क ने विफल किया. दोनों टीमों की ओर से लगातार आक्रमण हुए, लेकिन किसी को भी गोल नहीं मिल पाया. ऑस्ट्रेलिया ने अधिक आक्रामकता दिखाई, लेकिन डेनमार्क के डिफेंस ने उन्हें अधिक मौके नहीं दिए.

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया को मिला निर्णायक गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने लगातार आक्रमण किए और इसका फायदा भी उन्हें मिला. 60वें मिनट में मैथ्यू लेकी ने रिली मैक्ग्री द्वारा असिस्ट मिलने पर बॉक्स के सेंटर से शॉट लिया और इसे गोल में तब्दील करके ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया. इसके बाद डेनमार्क ने लगातार दो बेहतरीन आक्रमण किए, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो पाए. 77वें, 82वें और 88वें मिनट में भी डेनमार्क की तरफ से आक्रमण देखने को मिला, लेकिन इसमें भी वे स्कोर बराबर करने में सफल नहीं हो पाए.

यह भी पढ़ें:

FIFA World Cup 2022: ट्यूनीशिया ने फ्रांस को पहली बार हराया, टूट गया डिफेंडिंग चैंपियन की जीत का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: फाइनल शुरू होने से पहले ही लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
LIVE: फाइनल शुरू होने से पहले ही लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget