एक्सप्लोरर

फीफा यू-17 महिला विश्व कप के नए शेड्यूल का एलान, नवी मुंबई में होगा फाइनल

कोरोना वायरस की वजह से टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने अगले साल भारत में होने वाले 'फीफा यू-17 महिला विश्व कप भारत 2021' के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. बदले हुए नाम से इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक होगा. इससे पहले यह टूर्नामेंट 'फीफा यू-17 महिला विश्व कप भारत 2020' के नाम से जाना जा रहा था.

टूर्नामेंट में 16 टीमें 32 मैच खेंलेगी. इन मैचों का आयोजन देश के पांच शहरों, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में किया जाएगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. पिछले महीने मई में फीफा परिषद के ब्यूरो द्वारा नई तारीखों की घोषणा करने के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच 17 फरवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. वहीं, इसका फाइनल सात मार्च को नवी मुंबई में होगा.

फीफा 25 जून को फीफा महिला विश्व कप 2023 के मेजबान देश के नाम का एलान करेगा. मेजबानी की दौड़ में कोलंबिया, जापान और आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड (संयुक्त मेजबान दावेदार) शामिल है. इससे पहले, ब्राजील भी मेजबानी की दौड़ में शामिल था लेकिन बाद में उसने अपनी दावेदारी वापिस ले ली.

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से खेलों पर बड़ा संकट आया हुआ है. पिछले चार महीनों में खेल प्रतियोगिताएं बिल्कुल थम सी गई हैं. हालांकि पिछले महीने से खेलों को दोबारा पटरी पर लाने की मुहिम शुरू की गई है. जिन देशों में खेल टूर्नामेंट हो रहे हैं वहां अभी मैदान पर दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी बिना दर्शकों के ही करने पर विचार किया जा रहा है.

जानिए: पाकिस्तान खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget