एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान ने बताया, इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद

फखर जमान ने कहा कि उन्हें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है. जमान ने लिस्ट में आर्चर और स्टार्क का भी नाम लिया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान फिलहाल पीएसएल के 2020 सीजन में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं. उनसे जब ये पूछा गया कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में किस तेज गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करने में मजा आता है. ऐसे में उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. जमान ने कहा कि इंग्लैंड पेसर जोफरा आर्चर और अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी उन्हें खेलना काफी पसंद है. लेफ्ट हैंडेड इस बल्लेबाज ने कहा कि इन तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें थोड़ी बहुत परेशानी भी होती है.

उन्होंने कहा कि, “इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी गेंदबाज अच्छे हैं. इन सभी का सामना करना कठिन है. मुझे व्यक्तिगत रूप से जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह पसंद हैं. मिचेल स्टार्क एक और गेंदबाज है जिसका सामना करने में मुझे मजा आता है. वे इस तरह के गेंदबाज हैं जो हर किसी से अलग हैं. जब आप उनका सामना करते हैं, तो यह एक अलग अनुभव होता है. मैंने बहुत सारे गेंदबाजों खासकर स्पिनरों का सामना करने का आनंद लिया है क्योंकि विकेट बहुत सपाट हैं. इसकी वजह से गेंद ज्यादा टर्न नहीं होती है.”

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जमान पर हमला करते हुए कहा था कि वो पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और वो अपने हाथ खड़े कर चुके हैं. जमान पर ये बयान शोएब ने तब किया जब इस बल्लेबाज ने तीन मैचों में मात्र 74 रन बनाए वो भी 24.66 के एवरेज के साथ. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.42 का था.

जमान ने बताया कि कलंदर्स की टीम अपने प्रशंसकों की निराशा के बारे में जानती है. टीम ने कभी पीएसएल ट्रॉफी नहीं जीती है और वर्तमान में 6 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है. उन्होंने कहा, 'फैंस निराश हैं क्योंकि वे हमसे बहुत प्यार करते हैं. मेहनत करना और उनके प्यार को एक बार फिर हासिल करना हमारे हाथ में है. मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और पीएसएल में उस प्यार को वापस पाने की कोशिश करूंगा. ईमानदारी से कहूं तो यह कठिन नहीं है. यह आपके फॉर्म पर निर्भर करता है कि आप अपने आप को कैसे आगे बढ़ाते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget