एक्सप्लोरर

डीविलियर्स-मिलर को रन-आउट कराने वाले डू प्लेसी हुए ट्रोल

नई दिल्ली/ओवल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. बेहद निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से अफ्रीकी टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.  साउथ अफ्रीकी टीम के ऐसे प्रदर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज़ फाफ डू प्लेसी इस मामले में सबसे ऊपर हैं. दरअसल फैंस डूप्लेसी को हार का सबसे बड़ा मुजरिम मान रहे हैं. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. फाफ डू प्लेसी ने खुद तो 36 रन बनाए लेकिन एबी डीविलियर्स और डेविड मिलर के रन-आउट होने के वक्त वो क्रीज़ पर मौजूद थे. जिसकी वजह से उन्हें गुनहगार माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक फैन ने फाफ डू प्लेसी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट हराया. 8.2 ओवरों में 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब फाफ डूप्लेसी को.' दरअसल एक व्यंग्य के तौर पर डूप्लेसी पर निशाना साधा गया है. जिस वक्त डूप्लेसी बल्लेबाज़ी करने आए उस वक्त उनकी टीम का स्कोर 1 विकेट पर 76 रन था. जिसके बाद क्विंटन डी कॉक 116 रन के स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. इसके बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी आए कप्तान एबी डीविलियर्स गलत कॉल का शिकार हुए. डूप्लेसी की कॉल पर रन लेने की कोशिश में डीविलियर्स हार्दिक पांड्या की सीधी थ्रो पर रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. इसके बाद अश्विन के अगले ही ओवर में एक बार फिर डूप्लेसी और मिलर के बीच तालमेल की कमी की वजह से मिलर रन-आउट हो गए. दोनों बल्लेबाज़ रन लेने की कोशिश में विकेटकीपर छोर पर आ खड़े हुए. इस बार भी गलती डूप्लेसी की ही थी. जिन्होंने आखिरी समय पर अपना मन बदला और साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा विकेट गंवाना पड़ा. लेकिन इससे भी खराब ये रहा कि इसके थोड़ी देर बाद ही खुद डूप्लेसी भी आउट होकर वापस पवेलियन लोट गए और टीम के कुछ काम ना आ सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द
गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget