एक्सप्लोरर

Euro Cup 2020 Final Streaming: इंग्लैंड और इटली के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर 55 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी. उसने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 2-1 से हराकर पहली बार यूरो कप के फाइनल में जगह बनाई थी.

Euro Cup 2020 Final Streaming: यूरो कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाने पर रहेंगी. जब फुटबॉल के मैदान पर दो मजबूत टीमें भिड़ेंगी, तब रोमांच देखने लायक होगा. कई शानदार मैचों के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट तय हो पाए हैं. यह मैच आज देर रात शुरू होगा. 

इंग्लैंड और इटली के बीच यूरो कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा. फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स और सोनी टेन 2 पर होगा. 

इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका
इंग्लैंड की टीम अगर यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह 55 साल बाद फुटबॉल के किसी बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करेगी. इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में वेंब्ले स्टेडियम में जर्मनी को 4-2 से हराकर विश्व कप जीता था. उसके बाद टीम अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी है. बता दें कि वो पहली बार यूरो कप के फाइनल में पहुंची है.  

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भी रचा इतिहास
इंग्लैंड ने डेनमार्क को सेमीफाइनल में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. दरअसल टीम के लिए यह भी काफी ऐतिहासिक रहा. इंग्लैंड को 1990 और 2018 विश्व कप और 1996 के यूरोपियन चैंपिशनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. कई बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम को हार मिली थी. इंग्लैंड के कोच गारेथ साउथगेट ने 2018 से ही युवा टीम विकसित की और अपने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार किया था. इंग्लैंड ने अंतिम-16 में जर्मनी को 2-0 से और क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन को 4-0 से हराया था. 

इटली की टीम भी काफी मजबूत
इटली की टीम ने भी यूरो कप में शानदार प्रदर्शन किया है. कोच रोबटरे मैनकिनी की टीम ने डिफेंसिव गेम खेला है. टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में टीम विजय अभियान जारी रखकर खिताब अपने नाम कर पाएगी या नहीं. 

कब शुरू होगा मैच और कहां देख सकेंगे लाइव
इंग्लैंड और इटली के बीच यूरो कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा. फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स और सोनी टेन 2 पर होगा. 

यह भी पढ़ेंः

अंतरिक्ष यात्रा पर गए अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन धरती पर लौटे, 56 मिनट के सफर में साथ थीं भारतवंशी शीरिषा बांदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget