एक्सप्लोरर

LUNCH AUSvsENG: लड़खड़ाए ऑस्ट्रेलिया को कप्तान स्टीव स्मिथ का सहारा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पहले एशेज़ टेस्ट पर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पकड़ बनाई हुई है. पहली पारी में इंग्लैंड के 302 रनों के जवाब में मेज़बान टीम तीसरे दिन लंच से पहले 213/7 बनाकर खेल रही है.

नई दिल्ली/ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पहले एशेज़ टेस्ट पर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पकड़ बनाई हुई है. पहली पारी में इंग्लैंड के 302 रनों के जवाब में मेज़बान टीम तीसरे दिन लंच से पहले 213/7 बनाकर खेल रही है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अब भी मैदान पर डटकर विरोधी इंग्लैंड का सामना कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन 164 रनों पर अपने चार विकेट खोने के बाद आज खेल की शुरूआत की. लेकिन आज अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ शॉन मार्श 51 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बन गए. इसके बाद कप्तान स्मिथ ने टिम पेन के साथ मिलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज पेन, कप्तान का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके और 14 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर लौटते चले. इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए मिचेल स्टार्क को ब्रॉड ने अपनी ही गेंज पर कॉट एंड बॉल कर वापस पवेलियन भेज दिया. लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 213 रन बनाकर 7 विकेट गंवाकर खेल रही है. जबकि वो इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 302 रनों से 89 रन पीछे है. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3, एंडरसन ने 2, मोईन अली और जैक ब़ल ने 1-1 विकेट चटकाए. LUNCH AUSvsENG: लड़खड़ाए ऑस्ट्रेलिया को कप्तान स्टीव स्मिथ का सहारा इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड के 302 रनों के जवाब में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही थी. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से 137 रन पीछे थी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान स्टीवन स्मिथ 148 गेंदों में छह चौकों की मदद से 64 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि शॉन मार्श ने 44 रन बनाए थे. मार्श और स्मिथ ने दूसरे दिन 89 रनों की साझेदारी निभाई थी. जो कि तीसरे दिन 10 रन और जोड़कर 99 रनों की साझेदारी निभा खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह साझेदारी उस अहम समय पर आई. जब मेजबान टीम ने 76 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे. मैच से डेब्यू कर रहे कैमरून बेनक्रॉफ्ट (5) सात के कुल स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने. उस्मान ख्वाजा 11 रन ही बना सके और मोइन अली की गेंद पर 30 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए. डेविड वार्नर (26) को जैक बॉल ने अपना शिकार बनाया. पीटर हैंड्सकॉम्ब के बल्ले से सिर्फ 14 रन निकले. उनकी पारी का अंत जेम्स एंडरसन ने 76 के स्कोर पर किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget