एक्सप्लोरर

Dream11 होगा 2020 के लिए IPL का प्रायोजक, BCCI ने 2021 और 2022 की बोली ठुकरायी

ड्रीम11 ने शिक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनियां बाइजू और अनएकडेमी को पीछे छोड़कर कुल 222 करोड़ रुपये में चार महीने 13 दिन के लिये प्रायोजन अधिकार हासिल किये. वह चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो का स्थान लेगी.

नई दिल्ली: फंतासी गेमिंग से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 इस साल 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटिल प्रायोजक होगी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उसकी सशर्त तीन साल की बोली नामंजूर कर दी है. क्योंकि उसने वर्ष 2021 और 2022 के लिये कम बोली लगायी थी.

Dream11 ने शिक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनियां बाइजू और अनएकडेमी को पीछे छोड़कर कुल 222 करोड़ रुपये में चार महीने 13 दिन के लिये प्रायोजन अधिकार हासिल किये. वह चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो का स्थान लेगी.

बीसीसीआई ने आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल के मंगलवार को दिये गये बयान की पुष्टि करते हुए बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ''आईपीएल संचालन परिषद ने ड्रीम11 को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिये नया टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है. ड्रीम11 (स्पोर्टो टेक्नोलोजी प्रा. लि.) एक मुंबई, महाराष्ट्र स्थित भारतीय कंपनी है.''

ड्रीम11 ने वीवो के प्रत्येक साल 440 करोड़ रुपये के करार पर वापसी नहीं करने की स्थिति में 2021 और 2022 में प्रत्येक साल 240 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की है. वीवो को सीमा पर भारत-चीन तनाव के कारण प्रायोजन से हटना पड़ा था. सूत्रों ने कहा है कि बीसीसीआई और ड्रीम इलेवन तीन साल के सशर्त करार पर बातचीत की और बोर्ड ने कंपनी से अगले दो सत्र के लिये राशि में बढ़ोतरी करने के लिये कहा.

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ''ड्रीम11 की बोली सबसे अधिक है लेकिन बीसीसीआई उसे 240 करोड़ रुपये में क्यों अधिकार सौंपे जबकि हम अगले दो वर्षों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं.''

उन्होंने कहा, ''वीवो के साथ हमारा करार अब भी कायम है. हमने इसे खत्म नहीं किया है, यह बस रुका है. अगर हमें 440 करोड़ रुपये मिल रहे हैं तो हम 240 करोड़ रुपये क्यों लें.''

ड्रीम11 का खेलों के साथ जुड़ाव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है तथा अभी वह कुल 19 लीग से जुड़ा है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग की छह फ्रेंचाइजी के साथ भी उसका करार है.

आईपीएल चेयरमैन पटेल ने बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा, ''हम ड्रीम11 का आईपीएल 2020 के टाइटिल प्रायोजक के रूप में स्वागत करते हैं. ड्रीम11 का आधिकारिक भागीदार से टाइटिल प्रायोजक बनना ब्रांड आईपीएल के लिये शानदार है.'' उन्होंने कहा, ''एक डिजिटल ब्रांड के तौर पर इससे उन्हें घर में बैठकर मैच देख रहे प्रशंसकों से ऑनलाइन जुड़ने का शानदार मौका मिलेगा.''

ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ और सह संस्थापक हर्ष जैन ने कहा, ''भारतीयों द्वारा विशेष रूप से भरतीय खेल प्रेमियों के लिये भारत में बनाये गये भारतीय ब्रांड के तौर पर हम आईपीएल टाइटिल प्रायोजक बनने का मौका देने के लिये बीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हैं.''

अगर वीवो वापसी नहीं करता तो पूरी संभावना है कि बीसीसीआई 2021 और 2022 के लिये नये सिरे से बोली लगवाएगा क्योंकि दुनिया का सबसे धनी बोर्ड 400 करोड़ रुपये से कम पर तैयार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

VVS लक्ष्मण बोले- धोनी हमेशा नतीजों से भावनात्मक रूप से अलग रहे, इसलिए इतने सफल बन पाए

BCCI धोनी को देना चाहती है उनका फेयरवेल मैच, IPL के बाद लिया जा सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget