एक्सप्लोरर

दूरदर्शन पर भी होगा IPL मैचों का प्रसारण

प्रसार भारती ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर मैचों के प्रसारण किया जाएगा. प्रसार भारती ने ट्वीट में लिखा, "दूरदर्शन देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब आप पहली बार IPL मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे."

नई दिल्ली: IPL के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि टी-20 के इस महाकुंभ का प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया जाएगा. डीडी से जुड़े तमाम दर्शक इसका लुत्फ उठा पाएंगे. अपने 11वें सीज़न में पहुंच चुके IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा. वैसे इसके प्रसारण का अधिकार स्टार इंडिया ने पांच सालों के लिए खरीदा है.

इस खरीद में अगले पांच साल तक होने वाले IPL के लिए स्टार इंडिया ने 16000 करोड़ रुपए की रकम अदा की है. वहीं IPL के अलावा इंडिया में होने वाले बाकी के तमाम मैचों का अधिकार भी इसी के पास है जिसके लिए इसने 6000 करोड़ की रकम अदा की है. ये अधिकार भी पांच साल तक के लिए खरीदे गए हैं.

प्रसार भारती ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर मैचों के प्रसारण किया जाएगा. प्रसार भारती ने ट्वीट में लिखा, "दूरदर्शन देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब आप पहली बार IPL मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे."

इसे जानकर आपको थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन दूरदर्शन पर मैच का प्रसारण एक घंटे की देरी से होगा. बावजूद इसके ये उनके लिए राहत की बात है जिन तक स्टार इंडिया की पहुंच नहीं है. वहीं ये जानकारी भी आई है कि दूरदर्शन पर सभी मैचों का नहीं बल्कि चुनिंदा मैचों का प्रसारण किया जाएगा.

आपको बता दें कि IPL का आगाज सात अप्रैल से होने जा रहा है. पहले मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. मुंबई की टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है यानी पिछला IPL इसी ने जीता था. वहीं ये सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
Embed widget