एक्सप्लोरर

18 साल के डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास, PM मोदी ने कुछ यूं दी बधाई

Dommaraju Gukesh Chess Champion: भारत के डोम्माराजू गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस प्लेयर बन गए हैं.

D Gukesh Youngest Chess World Champion: भारत के डोम्माराजू गुकेश ने चीन के डिंग लीरेन को 14वें राउंड में हराकर 2024 की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत ली है. सिंगापुर में खेले गए इस टूर्नामेंट को मात्र 18 वर्ष की उम्र में जीतकर गुकेश दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1985 में 22 साल और 6 महीने की उम्र में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुकेश को बधाई का संदेश भेजा है.

बता दें कि डी गुकेश के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले ही राउंड में पिछड़ रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. भारत के 18 वर्षीय स्टार ने 11वें राउंड में बढ़त बनाई, लेकिन वो अगला राउंड हार गए थे क्योंकि डिंग लीरेन पीछे हटने को तैयार नहीं थे. मगर आखिरी राउंड में गुकेश ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप जीती. याद दिला दें कि डोम्माराजू गुकेश ने इसी साल कैंडीडेट्स टूर्नामेंट को जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था. डी गुकेश विश्व विजेता बनने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत पर डोम्माराजू गुकेश को बधाई देते हुए लिखा, "ऐतिहासिक और अनुकरणीय. डी गुकेश को इस शानदार उपलब्धि पर बहुत बधाई. यह टैलेंट, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है. उनकी इस जीत ने ना केवल चेस के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है बल्कि लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है. मैं उन्हें आगे आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget