एक्सप्लोरर

गेल ने सरवन मामले में मांगी माफी, टीम से बाहर करने को लेकर लगाया था आरोप

सीपीएल की वेबसाइट ने शुक्रवार को गेल का आधिकारिक बयान जारी किया. बयान के अनुसार गेल ने कहा, " हाल में मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर तीन वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें जमैका तालावाज फ्रेंचाइजी से मुझे निकाले जाने के संबंध में प्रतिक्रिया दी थी."

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि अपनी पूर्व कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) फ्रेंचाइजी जमैका तालावाज से निकाले जाने के बाद दिए गए अपने बयान पर वह अभी भी कायम हैं. गेल ने हालांकि स्वीकार किया कि जमैका तालावाज के खिलाफ दिया गया उनका 'कोरोनावायरस से भी बदतर' वाला बयान हानिकारक था. जमैका तालावाज ने 2020 सीजन के लिए गेल को रिटेन नहीं किया था. इसके बाद गेल ने तालावाज के सहायक कोच सरवन को 'कोरोनावायरस से भी बुरा' करार दिया था और कहा कि सरवन सांप की तरह है.

गेल ने सरवन पर आरोप लगाया था कि सरवन ने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तलावाज से बाहर करने की साजिश रची थी. सीपीएल की वेबसाइट ने शुक्रवार को गेल का आधिकारिक बयान जारी किया. बयान के अनुसार गेल ने कहा, " हाल में मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर तीन वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें जमैका तालावाज फ्रेंचाइजी से मुझे निकाले जाने के संबंध में प्रतिक्रिया दी थी."

उन्होंने कहा, " मैंने अपनी प्रतिक्रिया केवल एक मकसद से दी थी. मैंने जमैका के फैन्स को बताया था कि आखिर क्यों दूसरी बार मैं इस फ्रेंचाइजी से अलग हुआ. मेरी सबसे बड़ी इच्छा थी कि जमैका के लिए खेलते हुए ही अपने करियर को अलविदा कहूं. अपने घरेलू मैदान सबीना पार्क में दर्शकों के सामने ही आखिरी मैच खेलना चाहता था. इस फ्रेंचाइजी के लिए ही मैंने दो सीपीएल जीते हैं."

सलामी बल्लेबाज ने कहा, " जहां तक मेरी नाराजगी का सवाल है मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं. मैंने जो भी बोला दिल से बोला था." उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि इस तरह के बयान क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यू) की छवि और सीपीएल के ब्रांड को भी नुकसान पहुंचा सकते थे.

गेल ने कहा, " इस टी 20 टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था. सीपीएल ने मुझे पिछले सात साल से यह मौका दिया है कि मैं अपने कैरिबियाई फैन्स के सामने क्रिकेट खेल सकूं. ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है और मैं कभी इसे हल्के में नहीं ले सकता हूं."

इससे पहले, सीडब्ल्यूआई के प्रमुख रिकी स्किरिट ने कहा था कि अपनी पूर्व सीपीएल फ्रेंचाइजी जमैका तालावाज के सहायक कोच रामनरेश सरवन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के खिलाफ कारवाई हो सकती है. लेकिन अब सीपीएल की समिति ने यह फैसला किया है कि वो क्रिस गेल के खिलाफ पेश मामले में किसी प्रकार के ट्रिब्यूनल की सलाह नहीं मांगेगी क्योंकि गेल ने सभी के साथ अच्छे संबंध रखने का आश्वासन दिया है. समिति ने इसके साथ ही गेल से जुड़े मामले को भी बंद कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget