एक्सप्लोरर

धोनी की कप्तानी ने सभी कप्तानों में कप्तानी के नजरिए को बदल दिया: बालाजी

बालाजी ने कहा कि, वह मैदान पर जिस तरह से अपनी भावनाओं को काबू करते हैं, टीम में माहौल को बनाए रखते हैं, सफलता पूर्वक टीम की कमान संभालते हैं, यह सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मपति बालाजी ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि उनका प्रभाव सिर्फ भारतीय क्रिकेट पर ही नहीं रहा बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट पर रहा. धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

बालाजी ने स्टार स्पोटर्स तमिल के शो पर कहा, "साल 2000 से मेरे हिसाब से कोई भी धोनी जैसा नहीं रहा जिसने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट पर बल्कि पूरे क्रिकेट पर प्रभाव छोड़ा हो." उन्होंने कहा, "मैंने बहुत बुरी मार के बारे में सुना था. ऐसी मार के बारे में कि गेंदबाज और फील्डर अपने हाथ डालने में डरते थे. मैंने पहली बार इसे धोनी के साथ देखा."

उन्होंने कहा, "अभी भी अगर आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए होंगे और मुझे किसी को चुनना होगा तो मैं हमेशा धोनी को चुनूंगा. उनका इतना बड़ा प्रभाव रहा है." धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और बालाजी गेंदबाजी सलाहकार हैं. बालाजी ने कहा कि धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी शैली बिल्कुल अलग है.

उन्होंने कहा, "धोनी की कप्तानी ने सभी कप्तानों में कप्तानी के नजरिए को बदल दिया. वह मैदान पर जिस तरह से अपनी भावनाओं को काबू करते हैं, टीम माहौल को बनाए रखते हैं, सफलता पूर्वक टीम की कमान संभालते हैं, यह सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं."

बालाजी ने संन्यास की घोषणा वाले दिन चेन्नई के अभ्यास सत्र के दौरान धोनी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "जब अभ्यास खत्म हो गया था, मैं धोनी से अधिकतर विकेट के बारे में बात करता हूं, अभ्यास के बारे में और खेलने की स्थिति के बारे में बात करता हूं. उस दिन मैंने अभ्यास खत्म किया और अंदर गया."

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि वह 7:29 को अपना संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. मैसेज पोस्ट करने के बाद धोनी मेरे पास आए और सामान्य तरीके से कहा कि उन्होंने ग्राउंडसमैन से पिच पर थोड़ा ज्यादा पानी डालने को कहा है. मैंने कहा ठीक है."

बालाजी ने कहा, "और मुझे पता नहीं चला कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल है, लेकिन वह आम माहौल की तरह आगे बढ़ गए और आपके लिए यही धोनी है. मुझे बाद में पता चला की उन्होंने संन्यास ले लिया है. मुझे इस बात को पचाने में कुछ समय लगा." उन्होंने कहा, "धोनी की खासियत है कि वह किस तरह अपने आप को चीजों से अलग रखते हैं. चाहे स्थिति कैसी भी हो वह कभी रुकते नहीं हैं और अपनी स्टाइल में आगे बढ़ते रहते हैं."

धोनी 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget