एक्सप्लोरर

स्टेन के संन्यास पर भावुक हुए साथी खिलाड़ी, डिविलियर्स ने कही ये बड़ी बात

डेल स्टेन टेस्ट क्रिकेट में सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार हैं. पिछले चार साल में स्टेन बेहद कम क्रिकेट खेल पाए हैं.

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी को अलग पहचान देने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेल स्टेन ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. पिछले चार साल से चोट से जूझने के बाद डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया. स्टेन ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और फिर 93 मैचों के सफर में उन्होंने 439 विकेट चटकाए. टेस्ट क्रिकेट से डेल स्टेन के संन्यास के बाद उनके कई साथियों ने उन्हें चैम्पियन और अपने जमाने को महानतम खिलाड़ियों में से एक करार दिया.

टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज हैं. स्टेन की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस ने स्टेन को अपने जमाने का महानतम गेंदबाज करार दिया. प्लेसिस ने ट्वीट किया, "वह अपने जमाने के महानतम खिलाड़ी रहे हैं. आंकड़े झूठ नहीं बोलते और सच्चाई यह है कि वह टेस्ट मैचों में चैम्पियन गेंदबाज रहे हैं."

डिविलियर्स ने लिखा, "कई सारी यादें हैं बताने के लिए. हमने अपने जमाने के सबसे बेहतरीन गेंदबाज स्टेन को कई सालों तक गेंदबाजी करते देखा. आप महानम खिलाड़ियों में एक हैं. आप अच्छे इंसान और एक बेहतरीन टीममैन रहे हैं." डिविलियर्स ने भी पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

प्लेसिस और डिविलियर्स के अलावा हर्शेल गिब्स और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी स्टेन की जमकर तारीफ की. कोहली के साथ स्टेन रॉयल चैलेंजर्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. कोहली ने ट्वीट किया, "इस खेल का एक असल चैम्पियन. हैपी रिटायरमेंट पेस मशीन."

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में बताया कि स्टेन का 2019-20 सीजन का अनुबंध कायम रहेगा और वह वनडे तथा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. 36 साल के स्टेन ने एक बयान में कहा, "मैं क्रिकेट के उस प्रारूप से अलग हो रहा हूं, जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया. मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का बेहतरीन वर्जन है. यह आपकी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर परीक्षा लेता है."

उन्होंने आगे कहा, "दोबारा टेस्ट न खेल पाने के बारे में सोचकर ही बुरा लगता है, लेकिन कभी न खेल पाना ज्यादा दर्दभरा है, इसलिए मैं वनडे व टी-20 पर ध्यान दूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget