एक्सप्लोरर

CWG 2018: भारतीय मुक्केबाजों के नाम रहा 10 वां दिन, खिलाड़ियों ने अपने नाम किए कुल 17 मेडल्स

भारत ने आज यहां अपने नाम कुल 17 मेडल किए. जिसमें 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

नई दिल्ली: गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21 वें कॉमनवेल्थ खेलों का 10 वां दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभी तक का सबसे शानदार दिन साबित हुआ. भारत ने आज यहां अपने नाम कुल 17 मेडल किए. जिसमें 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. वहीं अगर हम अब तक के कुल मेडल्स की बात करें तो भारत ने 10 दिनों में अपने नाम कुल 59 मेडल कर लिए हैं. मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद भारत 25 गोल्ड मेडल्स के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है.

भारतीय एथलीट्स ने आज 50 पदकों के आंकड़ों को पार कर लिया. इस दिन अगर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किसी ग्रुप में से आया तो वो थे भारतीय मुक्केबाज. जिसकी शुरूआत मैरीकॉम ने गोल्ड मेडल जीत कर की. इसी मेडल के साथ मैरीकॉम ने पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों में अपना पहला मेडल भी जीता. मैरी कॉम के बाद गौरव सोलंकी और विकास कृष्ण ने भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल डाले. तो वहीं सतीश कुमार को जहां सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा तो अमित पंघाल की झोली में सिल्वर मेडल गया. कॉमनवेल्थ के 10 वें दिन भारतीय पहलवानों ने भी उम्दा खेल दिखाया और 4 मेडल्स अपने नाम किए. जिसमें सोमवीर, विनेश फोगाट, सुमित मलिक और साक्षी मलिक शामिल हैं.

इन दो कैटेगरी में भारत को पहली बार मिला कोई मेडल

आज के दिन भारत के दो खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ खेलों में नया इतिहास रचा. नीरज चोपड़ा ने जहां पहली बार जेवलिन थ्रो भारत को गोल्ड मेडल दिलाया तो वहीं मनिका बत्रा ने भी टेबल टेनिस के महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर एक नया कीर्तिमान बनाया. 50 मीटर पिस्टल शूटिंग में भी संजीव राजपूत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीम ने भारतीय फैंस को निराश किया और कोई मेडल नहीं जीत पाए. दोनों टीमें इस बार बिना किसी मेडल के घर वापस लौट रही हैं.

कल है कॉमनवेल्थ खेलों का आखिरी दिन

कल कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन है, फैंस को बैडमिंटन से मेडल आने की अभी भी उम्मीद. अगर ऐसा होता है तो भारत 60 मेडल्स के आंकड़े को आराम से पार कर लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget