एक्सप्लोरर

जीत पर कोहली बोले, 'सीज़न का बेस्ट मैच खेला, सेमीफाइनल में भी जमकर खेलेंगे'

जीत पर कोहली बोले, 'सीज़न का बेस्ट मैच खेला, सेमीफाइनल में भी जमकर खेलेंगे

लंदन: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह टीम का टूर्नामेंट के इस सीज़न में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में भी जमकर खेलेंगे.

भारत ने इस अहम मुकाबले में रविवार को एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से मात दी.

भारतीय गेंदबाजों ने पहले दक्षिण अफ्रीका को 191 रनों पर ढेर कर दिया. इसके बाद शिखर धवन (78) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 76) की बेहतरीन पारियों के दम पर जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

यह मैच जीतना दोनों टीमों के लिए जरूरी इसलिए था, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचती और हराने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "टॉस जीतना अच्छा रहा. विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं आया. इस पर बल्लेबाजी अच्छी हो रही थी. फील्डिर्स ने गेंदबाजों का साथ दिया."

दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की थी और लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर करेगा लेकिन दो अहम रन आउट होने से वह बैकफुट पर चली गई. इसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स का विकेट भी शामिल है.

29वें और 30वें ओवर में डिविलियर्स (16) और डेविड मिलर (1) का रन आउट होना उसके लिए नुकसानदेह साबित हुआ.

'सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है'

कोहली ने डिविलियर्स के आउट होने पर कहा, "जब मौका आपके हाथ में आता है तो आपको उसे भुनाना चाहिए. उन्हें जल्दी आउट करना अहम होता है. वह हमेशा आपको परेशान कर सकते हैं."

लक्ष्य का पीछा करने के बारे में कोहली ने कहा, "हमारे लिए यह जरूरी था कि कोई बल्लेबाज अंत तक टिके. शिखर ने शानदार खेल खेला और आक्रमकता दिखाई. यह हमारा इस टूर्नामेंट का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है."

कोहली ने कहा कि टीम अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगी और सुधार करते हुए आगे बढ़ेगी. इसका मतलब था कि टीम सेमीफाइनल में जमकर खेलेगी.

कोहली ने कहा, "हम यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है. हर बार एक छोटा सा मौका अपने आप में सुधार करने का होता है. आप आराम नहीं कर सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget