एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पास भारत से बदला लेने का है मौका: जहीर अब्बास

पाकिस्तान के पास भारत से बदला लेने का है मौका: जहीर अब्बास

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भारत से चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मिली हार का बदला फाइनल में लेने को कहा है. चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी. 


भारत ने पाकिस्तान को इस चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मुकाबले में 124 रनों से करारी हार दी थी. पाकिस्तान ने इसके बाद हालांकि अच्छी वापसी की और ग्रुप दौर में दक्षिण अफ्रीका तथा श्रीलंका के बाद सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में परास्त करते हुए फाइनल में जगह बनाई.


पाकिस्तान के अखबार-द डॉन- ने अब्बास के हवाले से लिखा है, "पाकिस्तान के पास अब मौका है कि वो भारत को फाइनल में उसी तरह से हराए, जिस तरह से भारत ने पहले मैच में उसे हराया था."


पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि पाकिस्तान ने जिस तरह से वापसी की है उससे देश की उम्मीदें बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया उससे पूरे देश को उम्मीद है कि वह इस बड़े और अहम मैच में देश के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं."


आईसीसी टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान पर हावी रहा है. उसने आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 13 जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान सिर्फ दो बार ही भारत को हरा पाया है. हालांकि दोनों बार पाकिस्तान ने भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में ही हराया है. 


अब्बास ने कहा, "पाकिस्तान ने जिस तरह से इंग्लैंड को हराया वह शानदार है. उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की फील्डिंग भी शानदार रही और बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और मजबूत दावेदार को मात दी." उन्होंने टीम में शामिल किए गए नए चेहरों और युवा खिलाड़ियों की तारीफ भी की.


अब्बास ने कहा, "नए चेहरों ने टीम में नई जान फूंकी है. मैं सभी नए खिलाड़ी की तरीफ करूंगा जिसमें फखर जमान, रुमान रइस, हसन अली, फहीम अशरफ के नाम शामिल हैं. इन सभी ने टीम में सकारात्मक भूमिका निभाई है. अगर यह लोग इसी लगन से खेलते रहे तो पाकिस्तान का भविष्य अच्छा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget