एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ यूनुस खान ने जड़ा रिकॉर्ड शतक

राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ यूनुस खान ने जड़ा रिकॉर्ड शतक

सिडनी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज यूनुस खान गुरुवार को 11 देशों में टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना 34वां शतक जड़ यह मुकाम हासिल किया.

उन्होंने आईसीसी के पूर्ण सदस्य 10 देशों में शतक लगाए हैं जबकि एक शतक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगाया है, जहां पिछले कुछ वर्षो से पाकिस्तान मेजबानी करता रहा है.

दिन का खेल खत्म होने तक यूनुस 136 रन बनाकर नाबाद लौटे और अकेले ही मेजबान गेंदबाजों के सामने मोर्चा संभाले हुए हैं. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका है.

उन्होंने अपने 34वें शतक के साथ ही सुनील गावस्कर, श्रीलंका के माहेला जयवर्धने और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर (51) शीर्ष पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (45), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (41), श्रीलंका के कुमार संगाकारा (38) और भारत के राहुल द्रविड़ (36) टेस्ट शतकों के मामले में यूनुस से आगे हैं.

युनूस के अलावा द्रविड़ ने 10 देशों में शतक लगाया है. यह सभी देश टेस्ट दर्जा प्राप्त थे. युनूस टेस्ट में 10,000 रन बनाने से कुछ ही रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 114 मैचों में 50 की औसत से 9,789 रन बनाए हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget