एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test : शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने साझा की दिलचस्प कहानी, जानिए क्या कहा

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शतक लगाने के बाद कहा कि उन्होंने इस पारी की पूरी तैयारी की थी. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की पारी को शांत और संतुलित बताया

IND vs ENG First Test : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजो के नाम रहा. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैच के पहले दिन शानदार शतक जमाया और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 359 रन बना लिए हैं. शतक के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने इस टेस्ट के लिए खास तैयारी की थी.

जायसवाल बोले बल्लेबाजी करते समय हर पल का लुफ्त उठाया

अपनी शतकीय पारी के बाद बात करते हुए जायसवाल ने कहा, “पहला दिन हमारे लिए काफी शानदार रहा. हमने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड जैसी कठिन परिस्थितियों में टिककर खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता, लेकिन मैंने बल्लेबाजी के दौरान हर पल का आनंद लिया. मैंने इस दौरे के लिए काफी मेहनत की थी. कई प्रेक्टिस मैच खेले और खुद को हर स्थिति में खेलने के लिए तैयार किया था.”

उन्होंने आगे बताया कि उनका फोकस सरलता से टिककर बल्लेबाजी करने पर था और जब भी कोई गेंद खेलने लायक आई तो उस मौके की लाभ उठाया. उन्होंने बताया, “अगर गेंद ढीली मिलती थी, तो मैं उस पर रन बनाना चाहता था. बाकी समय मैने संयम से खेला और यही मेरी योजना भी थी.”

यशस्वी की यह इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट पारी थी और उन्होंने अपने शांत और समझदारी भरे खेल से सभी को प्रभावित किया है. इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए प्रेक्टिस मैचों में जो गलतियां उन्होंने की थीं, उनका ध्यान रखते हुए उन्हें नहीं दोहराया.

गिल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी की भी यशस्वी ने जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. वह बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह से शांत और संयमित नजर आ रहे थे. उन्होंने रन बनाकर टीम को शुरुआत से ही स्थिरता दी. उनकी बल्लेबाजी देखकर मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है.”

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं.वह अगर इसी तरह से दूसरे दिन भी बल्लेबाजी करते हैं तो डबल सेंचुरी के करीब पहुंच सकते हैं.

इससे पहले केएल राहुल ने 42 रन बनाकर यशस्वी के साथ मिलकर 91 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. हालांकि, लंच से ठीक पहले राहुल और डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन 0 रन पर जल्दी आउट हो गए.

भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी 65 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. टीम इंडिया की नजर अब पहले इनिंग में 500 प्लस स्कोर बनाने पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget