एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल 8वें टेस्ट बना देंगे वो रिकॉर्ड, जिसे कोहली 113 मुकाबलों बाद भी नहीं हासिल कर सके

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल लगातार दो दोहरे शतक लगा चुके हैं. अब चौथे टेस्ट में उनकी नज़र कोहली के रिकॉर्ड पर होगी.

IND vs ENG 4th Test: यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ कुछ अलग ही लय में दिख रहे हैं. भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है, जिसके तीन मुकाबले हो चुके हैं और जायसवाल दो दोहरे शतक भी जड़ चुके हैं. अब जायसवाल रांची में खेले जाने वाले सीरीज़ के चौथे टेस्ट में वो रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जिसे विराट कोहली 113 टेस्ट खेलने के बाद भी हासिल नहीं कर सके. 

बता दें कि जायसवाल ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 214* रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए थे. इन छक्कों के साथ जायसवाल ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में 25 छक्के पूरे कर लिए. जायसवाल ने अब तक सिर्फ 7 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 25 छक्के लगा लिए हैं. जबकि, 113 टेस्ट खेल चुके विराट कोहली ने अब तक सिर्फ 26 छक्के ही लगाए हैं. 

यानी अब जायसवाल कोहली से टेस्ट छक्कों के मामले में सिर्फ 1 छक्का पीछे हैं. रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट अगर जायसवाल 2 छक्क लगा देते हैं तो वो सिर्फ 8वें टेस्ट में विराट कोहली से ज़्यादा छक्के लगा देंगे. 113 टेस्ट के बाद कोहली के नाम 26 छक्के दर्ज हैं. जबकि, जायसवाल सिर्फ 8 टेस्ट में 27 छक्के लगाकर  उन्हें आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जायसवाल अपने करियर के 8वें टेस्ट में कोहली के 113 टेस्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं. 

लगातार लगाए दो दोहरे शतक

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में जायसवाल लगातार दो दोहरे शतक जड़ चुके हैं. विशाखापटनम में खेले गए सीरीज़ के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रन बनाए थे. इसके बाद राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में भारतीय ओपनर ने 214* रन स्कोर किए थे.  

अब तक ऐसा रहा जायसवाल का टेस्ट करियर 

बता दें जायसवाल अब तक अपने टेस्ट करियर में 7 मुकाबले खेल चुके हैं. यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले मुकाबले के ज़रिए टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं अब तक खेले गए 7 मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 71.75 की औसत से 861 रन बना लिए हैं. इस दौरान वो 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.  

 

ये भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar: 'जन्नत में एक मैच', सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर में खेला क्रिकेट; आखिरी शॉट ने बता दिया क्यों हैं 'क्रिकेट के भगवान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget