एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट में यशस्वी ने अपनी पारी से दिग्गजों के बीच बनाई जगह, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाया. उन्होंने अपने शुरुआती तीन शतकों को 150+ स्कोर में बदला है.

Yashasvi Jaiswal Double Hundred: भारत-इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक और लाजवाब पारी खेली. उन्होंने राजकोट टेस्ट में भी दोहरा शतक जमा दिया. विशाखापट्टनम में खेले गए पिछले मैच में भी उन्होंने दोहरा शतक जमाया था. यहां दिलचस्प बात यह है कि यशस्वी ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक जमाए हैं और तीनों ही पारियों में वह अपने सैकड़े को 150+ की पारी में बदलने में कामयाब रहे हैं. अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में केवल 6 बल्लेलबाज ही ऐसा कर पाए थे. यशस्वी ने अब इस खास लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है.

यशस्वी अपने करियर का 7वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इन महज 7 मैचों में ही उन्होंने दो अर्धशतक और तीन शतक जमा दिए हैं. उन्होंने अपना पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था, तब उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी. इसके बाद उनका दूसरा शतक पिछले मैच में आया. विशाखापट्टनम टेस्ट में यशस्वी ने 209 रन की पारी खेली. अब राजकोट में भी इस युवा बल्लेबाज ने अपने तीसरे शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया है.

शुरुआती तीन शतकों को 150+ में बदलने वाले खिलाड़ी
यशस्वी ने राजकोट में अपनी पारी से टेस्ट क्रिकेट के 6 दिग्गजों के बीच अपनी जगह बना ली. ये वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने-अपने शुरुआती तीन शतकों को 150+ की पारियों में बदल दिया था. इस लिस्ट में जावेद मियांदाद, एंड्र्यू जोन्स, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, मैथ्यू सिन्क्लेयर, ग्रीम स्मिथ का नाम था. अब यहां यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो गई है. खास बात यह भी है यशस्वी इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें...

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा के बैक टू बैक शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोक रहे ताल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget