एक्सप्लोरर

यशस्वी जायसवाल के विकेट का एकदम नया एंगल आया सामने, बांग्लादेश से है कनेक्शन; जानें पूरा मामला 

Yashasvi Jaiswal: मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट खेला गया था. इस मैच में जायसवाल का विकेट काफी विवादित रहा था, जिसमें अब बांग्लादेशी एंगल सामने आया है.

Yashasvi Jaiswal Controversial Wicket Connection With Bangladesh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे मुकाबले के पांचवें दिन यशस्वी जायसवाल को लेकर काफी विवाद हुआ था. टीम इंडिया रन चेज के लिए मैदान पर थी और भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को आगे लेकर जा रहे थे. इसी बीच जायसवाल को थर्ड अंपायर के जरिए विवादित तरीके से आउट दिया गया था. अब इस विवाद में नया एंगल सामने आया, जिसमें बांग्लादेश का कनेक्शन बताया जा रहा है. 

बता दें कि मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में थर्ड अंपायर (टीवी अंपायर) बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद थे. इस तरह जायसवाल के विवादित आउट का बांग्लादेश के कनेक्शन निकाला जा रहा है. 

कुछ वक्त पहले बांग्लादेश में सरकार का तख्तापलट देखने को मिला था. इस तख्तापलट के बाद देश में तमाम दंगे हुए थे, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. दंगों के बीच यह दावा किया गया था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार हुआ था. अब इसी को जायसवाल के विकेट से जोड़ा जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट में लिखा, "बांग्लादेश के थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद ने यशस्वी जयसवाल को गलत तरीके से आउट करार दिया, जिसने भारत की हार में योगदान दिया." यूजर ने आगे लिखा, "ऐसी भावना है कि यह फैसला भारत और हिंदुओं के खिलाफ धार्मिक पक्षपात से प्रभावित है. आप क्या सोचते हैं?" इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जायसवाल के विकेट पर अपनी-अपनी राय पेश की थी. यहां देखें रिएक्शन...

विकेट का पूरा विवाद 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जायसवाल को एक बाउंस गेंद फेंकी, जो उनके बल्ले और गलव्स के करीब से गुजरती हुई कीपर के हाथ में गई. इस पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपील की गई. फील्ड अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिव्यू लिया गया, जिसके बाद जायसवाल को आउट करार दिया गया. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि थर्ड अंपायर ने जब आउट दिया था, तब स्निकोमीटर में कोई मूवमेंट नहीं दिखा था. इस तरह जायसवाल को आउट दिए जाने के बाद सब हैरान रह गए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

1 जनवरी को खेले जाएंगे 3 मैच, यहां जानिए न्यू ईयर के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget