एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में मिल चुका है मौका, फिर भी अनकैप्ड रहेंगे यश दयाल, इस तरह RCB को मिलेगा फायदा; बचेंगे करोड़ों रुपये

Yash Dayal: तेज गेंदबाज यश दयाल से आरसीबी को बड़ा फायदा हो सकता है. टीम इंडिया में शामिल होने के बाद भी यश अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.

Yash Dayal IPL 2025 RCB Uncapped Player: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते शुक्रवार (11 अक्टूबर) न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. इस टीम में यश दयाल (Yash Dayal) को मौका नहीं मिला. हालांकि इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में यश को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर सके थे. इस तरह से यश दयाल टीम इंडिया में रहने के बाद भी फिलहाल अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. 

यश दयाल का अनकैप्ड होना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हो सकता है. दयाल के अनकैप्ड होने से फ्रेंचाइजी के करोड़ों रुपये बच सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो टीमें 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. ऐसे में दयाल को रिटेन करना आरसीबी के लिए ज्यादा मुश्किल की बात नहीं होगी. फ्रेंचाइजी ने 2023 के मिनी ऑक्शन में दयाल को 5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन का विकल्प मौजूद होगा. अगर दयाल मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लेते हैं तो वह कैप्ड खिलाड़ी बन जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी फ्रेंचाइजी को कैप्ड खिलाड़ी रिटेन करने के लिए 14 या फिर 18 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. 

आईपीएल 2024 में दयाल ने किया था कमाल

2024 में आरसीबी के लिए पहला सीजन खेलते हुए यश दयाल ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसकी 14 पारियों में बॉलिंग करते हुए 30.60 की औसत से 15 विकेट झटके थे. इस दौरान यश ने 9.14 की इकॉनमी से रन खर्चे थे. 

वहीं अगर उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो यश दयाल ने अब तक 28 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 28 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 32.85 की औसत से 28 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.56 की इकॉनमी से रन खर्च किए. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs BAN: हर्षित राणा का डेब्यू? सैमसन-हार्दिक और मयंक यादव होंगे बाहर? तीसरे टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget