एक्सप्लोरर

WWT20 India vs Australia: मंधाना-हरमन की पारियों के बाद गेंदबाज़ों ने दिलाई टीम को 48 रनों से जीत

टीम इंडिया की वुमेन स्टार स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारियों के बाद महिला गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से धूल चटा दी.

टीम इंडिया की वुमेन स्टार स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारियों के बाद महिला गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से धूल चटा दी.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में अजेय रहते हुए पहले स्थान के साथ सेमीफाइनल का सफर तय कर लिया है. अब भारतीय टीम की टक्कर सेमीफाइनल में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी.

भारत ने ऑज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 167 रन बनाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे चारों खाने चित हो गईं और 119 रनों पर ढेर हो गई.

गेंदबाज़ी में भारत के लिए अनुजा पाटिल ने 3 विकेट अपने नाम किए. जबकि उनके अलावा पूनम यादव, राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए.

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने आज यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में जारी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने चौथे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 83 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 रनों की आतिशी पारियां खेलीं.

स्मृति मंधाना ने तो टी20 इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने कुल 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

मंधाना और हरमनप्रीत के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी के दम पर भारत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में ये सबसे बड़ा स्कोर भी हो गया है.

मंधाना ने अपनी तेज तर्रार पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए. कप्तान ने 27 गेंदो में तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली.

आस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पैरी ने तीन विकेट लिए. एशले गर्डनर, डेलिसे किममिंसे ने दो-दो विकेट लिए. मेगन शट को एक सफलता मिली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget