एक्सप्लोरर

मैदान पर ही बीयर पी गया एक खिलाड़ी, वीडियो वायरल, क्या मिलेगी सख्त सजा? जानिए ICC का नियम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) फाइनल में मैच खत्म होते ही एक खिलाड़ी मैदान में ही बीयर पीते नजर आए जिसका वीडियो वायरल हो गया है.क्या ये ICC नियमों का उल्लंघन है? जानिए क्या है पूरी घटना

WTC Final 2025 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने मैदान पर ही जोरदार जश्न मनाया. इस दौरान टीम के कप्तान टेम्बा बवूमा जीत की ट्रॉफी को पूरे समय अपने पास रखे नजर आए और उसे जमीन पर रखने को तैयार नहीं दिखे, वहीं प्लेयर ऑफ द मैच रहें एडेन मार्करम ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया है.

जीत के तुरंत बाद अफ्रीकी खिलाड़ी एडेन मार्करम दर्शक दीर्घा में पहुंचे और वहां मौजूद एक व्यक्ति से बीयर की बोतल लेकर उसे पीने लगे. यह पूरा दृश्य स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने देखा और कुछ ही समय में इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या मैदान पर या मैच के दौरान कोई क्रिकेटर शराब पी सकता है? और क्या इसके लिए उसे सजा दी जा सकती है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले मार्करम

डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में सवाल पूछे जाने पर मार्करम ने कहा, “वह व्यक्ति मेरा स्कूल का दोस्त था. उसने मुझे आवाज दी, लेकिन वहां बहुत शोर था. फिर उसने मुझे बीयर दिखाते हुए पास बुलाया. मैंने सोचा, चलो कोई बात नहीं, यह तो सिर्फ बीयर ही है,तो मैंने एक-दो घूंट लिए. यह उस दिन की मेरी पहली बीयर थी और उम्मीद है कि अभी आगे और भी पिऊंगा.”

क्या हैं ICC के नियम?

आईसीसी (ICC) ने खिलाड़ियों के प्रोफेशनल व्यवहार को लेकर एक कोड ऑफ कंडक्ट तैयार किया है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि खेल के दौरान किसी भी प्रकार का नशा करना साफतौर पर वर्जित है. हालांकि, बीयर जैसे अल्कोहलिक ड्रिंक को लेकर आईसीसी द्वारा कोई सीधा प्रतिबंध नहीं है, जब तक खिलाड़ी इसे मैच के बाद सेवन करे.

आईसीसी की एंटी-डोपिंग पॉलिसी कहती है कि खिलाड़ी खेल के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने चाहिए, लेकिन बीयर जैसे पेय वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) की प्रतिबंधित सूची में क्रिकेट के लिए नहीं आते, सिर्फ कुछ खेलों (जैसे रेसिंग) में इन पर पाबंदी है.

क्या मार्करम को दी जाएगी सजा?

क्योंकि यह घटना मैच खत्म होने के बाद की है, जब मार्करम नें जश्न के दौरान अपने दोस्त के पास जाकर बीयर पी, इसलिए इसे आईसीसी के नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा. हां, कुछ लोग इसे अनुचित आचरण जरूर कह सकते हैं क्योंकि हजारों दर्शकों के सामने मैदान पर बीयर पीना खेल भावना के खिलाफ माना जा सकता है, लेकिन ICC और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, जो यह संकेत देता है कि मार्करम के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

हर देश में शराब को लेकर नियम अलग है

ICC के नियम हर देश और परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग हैं. भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में स्टेडियम में शराब पीना और उसकी बिक्री करना सख्त मना है. वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में दर्शकों को ऐसी कोई मनाही नहीं है. दर्शक को एक लिमिट तक बीयर पीने की अनुमति होती है, लेकिन आईसीसी द्वारा  खिलाड़ियों को खेल के दौरान शराब पीने की इजाजत नहीं होती है. यदि कोई खिलाड़ी मैदान, ड्रेसिंग रूम या डगआउट में बीयर पीते हुए पाया जाता है, तो उसे चेतावनी, जुर्माना या निलंबन जैसी सजा मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget