एक्सप्लोरर

WTC Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रिडिक्शन, यहां मिलेगी सभी डिटेल्स

ICC WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी. दोनों के बीच यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

WTC Final 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई है. भारतीय टीम मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. दोनों के बीच यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेल जाएगा. मुकाबला 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा. वहीं 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है. आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी सभी डिटेल्स. 

पिच रिपोर्ट 

लंदन के केनिंग्टन ओवल के पास सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच होस्ट कराने का रिकॉर्ड है. ओवल की इस पिच पर गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद मिलती है. हालांकि यह हाई स्कोरिंग वेन्यू है. यहां के मौसम के हिसाब से पिच का अंदाज़ा लगाना थोड़ा मुश्किल है. इस हिसाब से पिच गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है. 

इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका अदा करता है. टीमें टॉस जीतकर अक्सर पहले बल्लेबाज़ी का चुनाव करती हैं. वहीं पिछले मैचों में देखा गया है कि मैच के आखिरी दो दिनों पिच ड्राई हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है. मैदान पर ग्रीन सतह ना होने की वजह से यहां तेज़ गेंदबाज़ों का रिकॉर्ड ज़्यादा अच्छा नहीं है. 

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया टेस्ट हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 में और 32 में इंडिया ने बाज़ी मारी है. वहीं 29 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए है और 1 टाई रहा है. 

मैच प्रिडिक्शन

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में प्रिडिक्शन की बात करें, तो दोनों के बीच खेले गए कुल टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. दोनों के बीच खेले गए 106 मैचों में ने ऑस्ट्रेलिया ने 44 में जीत दर्ज की है, जबकि इंडिया 32 मुकाबले ही जीत सकी है. हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा. 

यहां का वेन्यू दोनों ही टीमों के लिए बिल्कुल अलग होगा. ऐसे में किसी एक टीम को जीत का दावेदार कहना गलत होगा. इसी साल फरवरी-मार्च में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का दबदबा रहा था, लेकिन यह ट्रॉफी भारतीय सरज़मीं पर खेली गई थी. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के लंदन में होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम बाज़ी मारती है. 

कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए की जाएगी. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड. 

 

ये भी पढ़ें...

WTC Final: खिताबी मैच पर छाया बारिश का साया, पिछली बार बरसात बनी थी टीम इंडिया की हार का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget