एक्सप्लोरर

WPL 2023: इस्सी वोंग की रफ्तार बिगाड़ सकती है गुजरात जायंट्स का खेल, 80 मील की स्पीड देख भौचक्की रह जाती हैं बैटर

Women's Premier League 2023: मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग गुजरात जायंट्स के लिए मुसीबत बन सकती है. वह 80 मील प्रति घंटा की स्पीड से बॉलिंग करने का दमखम रखती हैं.

Women IPL 2023: महिला क्रिकेट इतिहास में 4 मार्च का दिन ऐतिहासिक है. आज से भारत की धरती पर बहुत प्रतीक्षित विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत होने जा रही है. इस उद्घाटन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. महिला आईपीएल 2023 के पहले संस्करण में देश और दुनिया की बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं. इन्हीं क्रिकेटरों में से इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग हैं. वोंग मौजूदा समय में दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज हैं. आज के मुकाबले में वह गुजरात जायंट्स के बैटरों के लिए मुसीबत बन सकती हैं. 

80 मील की स्पीड से करती हैं बॉलिंग

20 वर्षीया इंग्लैंड की फास्ट बॉलर इस्सी वोंग 80 मील (करीब 129 किमी) प्रतिघंटा की स्पीड से बॉलिंग करती हैं. वर्तमान समय में वह दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज हैं. उन्होंने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉन्टन में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 3 विकेट झटके. जुलाई 2022 में अपने डेब्यू वनडे में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके. इस तरह उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत शानदार तरीके से की. वह अपनी बॉलिंग स्पीड की वजह से चर्चा में रहती हैं.

गुजरात के लिए बन सकती हैं मुसीबत

विमेंस प्रीमियर लीग में 4 मार्च को खेले जाने वाले मैच में इस्सी वोंग गुजरात जायंट्स के लिए मुसीबत बन सकती है. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करना चाहेंगी. इस्सी का कहना है कि 80 मील की स्पीड से बॉलिंग करना उनके लिए नार्मल है. इसका मलतब यह हुआ की वह मैच के दौरान इससे भी तेज बॉलिंग कर सकती हैं. ऐसे में गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा. वह नकल बॉल का इस्तेमाल बड़ी चतुराई से करती हैं. इस्सी के पास शार्ट फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है. वह बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेन्स विमेंस और सिडनी थंडर्स महिला टीम के लिए खेल चुकी हैं. इसके अलावा वह इंग्लैंड में खेली जाने वाली राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी में सदर्न वाइपर्स टीम का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें:

WPL 2023: हरमनप्रीत 10 साल पहले मुंबई में लगा चुकी हैं शतक, हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने भी जड़ी थी सेंचुरी, पढ़िए उस मैच की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget