एक्सप्लोरर

WPL 2023: मुंबई के खिलाफ दिल्ली की जेमिमा ने लिया शानदार कैच, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Womens Premier League 2023: महिला आईपीएल के 7वें मैच में दिल्ली की जेमिमा ने मुंबई की मैथ्यूज को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा. उस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Women IPL: टाटा डब्लूपीएल यानी वूमेन्स प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच में खेला गया. इस मैच में दिल्ली को 8 विकेट से एक बुरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके एक खिलाड़ी ने फ्लिडिंग के दौरान एक ऐसा कैच लिया, जो शायद टूर्नामेंट के सबसे अच्छे कैचों में से एक हो सकता है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की मध्यक्रम बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने मुंबई इंडियंस की ओपनर बल्लेबाज हेली मैथ्यूज को आउट करने के लिए एक बेहतरीन कैच लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए हम आपको वो वीडियो दिखाने से पहले जेमिमा के उस कैच के बारे में बताते हैं.

दरअसल, दूसरी पारी के 12वें ओवर में एलिस कैप्शी गेंदबाजी कर रहीं थी और हेली मैथ्यूज क्रीज पर बल्लेबाजी कर रही थी. मैथ्यूज ने हवा में एक शॉट मारा, जो ज्यादा दूर नहीं लगा. वह शॉट सिर्फ 30 गज के घेरे से थोड़ा बाहर गया था, लेकिन लॉन्ग ऑफ की बाउंड्री लाइन पर खड़ी जेमिमा दौड़ती हुई आई और आगे की तरफ डाइव मारते हुए कैच पकड़ लिया और हेली मैथ्यूज को पवेलियन वापस जाना पड़ा. 

जेमिमा के इस शानदार कैच का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर फैन्स में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए अब हम दिल्ली और मुंबई के बीच हुए इस मैच की बात करते हैं.

दिल्ली ने सिर्फ 24 रनों में गंवाए 6 विकेट

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने पहले 3 विकेट सिर्फ 31 रनों पर गंवा दिए. हालांकि उसके बाद कप्तान मैग लैनिंग और जेमिमा रॉड्रिग्स के बीच 50 रनों की साझेदारी जरूर हुई लेकिन उसके बाद दिल्ली की टीम ने अगले 24 रनों में 6 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 18 ओवर में महज 105 रनों पर ऑल आउट हो गई. 

इतने कम लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए शुरुआत काफी अच्छी रही. उनके ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप करके मैच को आधा खत्म ही कर दिया था. मुंबई ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ मुंबई इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है और वो एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अभी तक कोई टीम हरा नहीं पाई है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS 4th Test, KS Bharat: केएस भरत ने ड्रॉप किया एक आसान कैच, फैन्स ने ट्विटर पर किया ट्रोल और ऋषभ पंत को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget