एक्सप्लोरर

WORLD RECORD: लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट के साथ लसिथ मलिंगा ने दोहराया इतिहास

लसिथ मलिंगा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार और टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर बड़ा इतिहास रच दिया है

श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में लसिथ मलिंगा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर बड़ा इतिहास रच दिया है. वो टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. इसके साथ ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट दो बार लेने का कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज़ बन गए हैं. इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहल बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में महज़ 125 रन बनाए. लेकिन इसके जवाब में जब न्यूज़ीलैंड की टीम बल्लेबाज़ी के लिए उतरी तो अपने दूसरे ओवर की आखिरी चार गेंदों पर मलिंगा ने चार किवी बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर ये इतिहास रचा. सबसे पहले उन्होंने कॉलिन मुनरो(12 रन) को बोल्ड किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर हैमिश रदरफॉर्ड(0 रन) को चलता किया. सभी को मलिंगा की हैट-ट्रिक का इंतज़ार था और उन्होंने पांचवी गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम(0 रन) को भी बोल्ड कर हैट-ट्रिक पूरी कर ली. लेकिन मलिंगा का कमाल अभी पूरा नहीं हुआ था. उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी रोस टेलर(0 रन) को एलबीडबल्यू आउट कर इतिहास दोहराकर रख दिया. आखिरी अपडेट मिलने तक मलिंगा ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में 5 रन देकर न्यूज़ीलैंड के 5 बल्लेबाज़ों को आउट कर दिया है. इसके साथ ही टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उनकी दूसरी हैट-ट्रिक है. 2007 में भी किया था ऐसा: इससे पहले मलिंगा 2007 वनडे विश्वकप में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंदों में चार विकेट ले चुके हैं. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ये दूसरा मौका है जब उन्होंने ऐसा अविश्वसनीय कारनामा दोहरा दिया. टी20 क्रिकेट में 100 विकेट: आज कॉलिन मुनरो के पहले विकेट के साथ ही उन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे कर लिए. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वो इकलौते ऐसे गेंदबाज़ भी बन गए हैं. जिन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट झटके हैं. इतना ही नहीं वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इकलौते ऐसे गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने सभी तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget