एक्सप्लोरर

Legends League Cricket: फाइनल मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, इन दिग्गजों ने वर्ल्ड जायंट्स को बनाया विजेता

LLC Final 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स ने एशिया लाइंस को 25 रन से हराकर टाइटल अपने नाम किया.

World Giants vs Asia Lions: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) ने एशिया लायंस (Asia Lions) को 25 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 256 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में एशिया लायंस ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बना डाले लेकिन वह लक्ष्य से 26 रन दूर रह गई. 

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए. इस टी-20 मैच में 40 ओवर में कुल 487 रन बने. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर छक्के भी लगाए. पूरे मैच में कुल 38 छक्के लगे. इनमें 22 छक्के वर्ल्ड जायंट्स के खिलाडियों ने और 16 छक्के एशिया लायंस के बल्लेबाजों ने जमाए.

ऐसा रहा मुकाबले का रोमांच
वर्ल्ड जायंट्स को केविन पीटरसन ने दमदार शुरुआत दिलाई. हालांकि दूसरे छोर पर फिल मस्टर्ड और केविन ओ'ब्रायन कुछ खास रन नहीं बना पाए. पीटरसन ने 22 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. पीटरसन के आउट होने के बाद कोरी एंडरसन ने छक्को की बरसात जारी रखते हुए 43 गेंद पर 94 रन की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े. ब्रैड हैडिन (37), डैरेन सैमी (38) और एल्बी मोर्कल (17) ने उनका अच्छा साथ दिया और वर्ल्ड जायंट्स को 250 के पार पहुंचा दिया.

Under-19 World Cup: 'बेबी एबी' के नाम से फेमस हो रहा यह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, IPL की इस टीम में होना चाहता है शरीक

257 रनों का पीछा करते हुए एशिया लायंस ने भी दमदार शुरुआत की. श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (25) और सनथ जयसूर्या (38) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. इनके बाद उपल थरंगा (25) असगर अफगान (24), मोहम्मद युसूफ (39), मोहम्मद रफीक (22) समेत निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी कम गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए थोड़े-थोड़े रन जोड़े और टीम को दो सौ पार पहुंचाया हालांकि निर्धारित ओवर में टीम 8 विकेट पर 231 रन ही बना सकी और मैच 25 रन से हार गई.

Future Cricket: टीम साउदी की भविष्यवाणी- आगे कई खिलाड़ी लंबी उम्र तक क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे

'मैन ऑफ दी सीरीज' रहे मोर्ने मोर्केल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 'मैन ऑफ दी सीरीज' चुने गए. इन्होंने पूरी सीरीज में महज 21 रन खर्च किए और 8 विकेट हासिल किए. वहीं, फाइनल मैच के नायक कोरी एंडरसन रहे. उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget