एक्सप्लोरर

World Cup 2023: टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर एक बार फिर छलका चहल का दर्द, बोले - 'अब आदत हो गई है'

Yuzvendra Chahal WC 2023: युजवेंद्र चहल ने विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है. चहल ने कहा कि अब आदत हो गई है.

Yuzvendra Chahal World Cup 2023: भारत ने विश्व कप 2023 के लिए युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया है. चहल टीम इंडिया के अहम स्पिन गेंदबाज हैं. लेकिन वे विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं हैं. चहल ने हाल ही में विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए 17 या 18 लोगों को नहीं ले सकते हैं. मैं स्थिति को समझता हूं. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चहल ने कहा, ''मैं जानता हूं कि टीम में सिर्फ 15 खिलाड़ी ही रह सकते है, क्यों कि विश्व कप के लिए 17 या 18 लोगों नहीं चुना जा सकता है. मुझे थोड़ा बुरा लगा. लेकिन मेरा लक्ष्य आगे बढ़ना है. अब मुझे इसकी आदत हो गई है. तीन विश्व कप गुजर चुके हैं.''

टीम इंडिया ने चहल की जगह कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका दिया. चहल ने दूसरे स्पिनर्स से जुड़े सवाल पर कहा, ''मैं किसी के कम्पटीशन को लेकर नहीं सोचता हूं. मुझे पता है कि अगर अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो खेलने का मौका मिलेगा. भविष्य में कोई न कोई रिप्लेस करता ही है. आपकी जगह कोई और आता है.''

गौरतलब है कि चहल भारत के लिए टी20 और वनडे में शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. उनकी कुलदीप यादव के साथ एक समय तक अच्छी जोड़ी रही. वे दोनों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हुआ करते थे. चहल ने अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 121 विकेट झटके हैं. उनका वनडे के एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. वे 80 टी20 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं. 

भारत ने चहल विश्व कप के लिए पूरी तरह नजरअंदाज किया. रविचंद्रन पहले टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन हाल ही में उन्हें विश्व कप की टीम में जगह दी गई. अश्विन भी अच्छे स्पिनर हैं और अनुभवी हैं.

यह भी पढ़ें : India Gold Medal: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जीता एक और गोल्ड, शूटिंग टीम ने लहराया तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget