एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Points Table: अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह लगभग नामुमकिन, इंडिया को हुआ नुकसान

World Cup 2023 Points Table Update: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट शिकस्त दी. अफ्रीका की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ.

World Cup 2023 Points Table Update After SA vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जो बेहद ही रोमांचक रहा. मुकाबले में अफ्रीका ने बिल्कुल अंत में पाकिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दी. अफ्रीका ने जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर ली, जिसके बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर खिसक गई. वहीं लगातार चौथा मैच गंवाने वाली पाकिस्तान का बाहर होना लगभग तय हो गया. 

दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में 5वां मुकाबला जीत 10 प्वाइंट्स हासिल कर भारतीय टीम से नंबर वन का ताज छीन लिया. हालांकि इंडिया के पास भी 10 प्वाइंट्स मौजूद हैं, लेकिन भारत नेट रनरेट के चलते दूसरे नंबर पर खिसक गई. वहीं अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने वाली पाकिस्तान छठे नंबर पर मौजूद है. यह अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी और ओवरऑल 5वीं जीत रही. 

टॉप-4 में हुआ बदलाव

साउथ अफ्रीका ने जीत के बाद टॉप-4 में बदलाव करते हुए अव्वल नंबर की पोज़ीशन हासिल कर ली. जिसके बाद टीम इंडिया दूसरे और न्यूज़ीलैंड तीसरे पर खिसक गई. हालांकि ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर ही काबिज़ रही. हालांकि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अगला मुकाबला जीत एक बार फिर अव्वल नंबर पर आ सकती है. टेबल में अब तक टीम इंडिया इकलौती टीम है, जिसने कोई मुकाबला नहीं गंवाया है.   

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

वहीं टॉप-4 के आगे बाकी टीमों में श्रीलंका 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.205 के नेट रनरेट के साथ पांचवें, पाकिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.387 के नेट रनरेट के साथ छठे, अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.969 के नेट रनरेट के साथ सातवें, बांग्लादेश 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.253 के नेट रनरेट के साथ आठवें, इंग्लैंड 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.634 के नेट रनरेट के साथ नौवें और नीदरलैंड्स 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.902 के नेट रनरेट के साथ 10वें नंबर पर मौजूद है.  

 

ये भी पढ़ें...

SA vs PAK: पाकिस्तान ने लगाया हार का चौका, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बाबर सेना को 1 विकेट से दी पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget