एक्सप्लोरर

World Cup 2023: एक बार फिर विश्व कप के मैचों की बदल सकती है तारीख, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बताई दिक्कत

World Cup 2023 PAK vs SL: विश्व कप 2023 के कुछ मैचों की तारीख एक बार फिर से बदल सकती है. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से अपनी दिक्कत बताई है.

World Cup 2023 Hyderabad BCCI: विश्व कप 2023 के कुछ मैचों की तारीख हाल ही में बदली गई थी. अहमदाबाद और कोलकाता में होने वाले मैचों की तारीख बदली गई थी. इन दोनों जगहों पर त्योहारों की वजह से बदलाव हुआ था. अब हैदराबाद में होने वाले मुकाबलों की तारीख में भी बदलाव किया जा सकता है. हैदराबाद में 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को लगातार दो मैच होने हैं. इसको लेकर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से बात की है. 

हैदराबाद में 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच मैच खेला जाना है. इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला आयोजित होगा. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को लेटर लिखा है. एसोसिएशन ने इन दोनों मैचों की बीच के लिए समय की मांग की है. उनका कहना है कि सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव किया जाए. 

खबर के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने लगातार दो मैचों में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर चिंता जाहिर की थी. हैदराबाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी मैच खेलेगी. लिहाजा इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा बहुत ज्यादा कड़ी होगी. हैदराबाद में कुल तीन मैच खेले जाने हैं. पहला मैच पाकिस्तान और नीदलैंड्स के बीच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को आयोजित होगा. वहीं तीसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को आयोजित होगा. पाकिस्तान और भारत के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाना है. लिहाजा पाकिस्तान ने भी इस मुकाबले से पहले समय की मांग की थी.

बता दें कि विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होगा. इसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को आयोजित होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा. 

यह भी पढ़ें : NZ Vs UAE T20I: टी20 इंटरनेशनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर यूएई ने रचा इतिहास, 15.4 ओवर में चेज किया विशाल टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget