एक्सप्लोरर

World Cup 2019 का रंगारंग आगाज, क्वीन एलिजाबेथ से मिले सभी कप्तान

World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच आज मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, लेकिन एक दिन पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह यहां बर्मिंघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित किया गया.

आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला मैच आज मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, लेकिन एक दिन पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह यहां बर्मिंघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में आयोजित किया गया.

इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने यहां सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाया.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "यहां आकर बेहद अच्छा लग रहा है. यहां हमारे बहुत प्रशंसक हैं. यह दबाव और गर्व दोनों की बात है. हम यहां मौजूद अपने समर्थन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे."

वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा, "हम कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कल का दिन हमारे लिए बेहद अहम दिन है. हम जहां हैं वहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं."

इस मौके पर हर देश के दो प्रतिनिधि मौजूद थे जिन्होंने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेली. भारत की तरफ से पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने अभिनेता फरहान अख्तर के साथ मिलकर हाथ आजमाए जबकि पाकिस्तान की तरफ से मलाला युसूफजई और अजहर, वेस्टइंडीज की तरफ से विवियन रिचडर्स और धावक योहान ब्लैक, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जैक्स कैलिस, आस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली और मेजबान देश की तरफ से केविन पीटरसन मौजूद रहे.

इस अवसर पर मलाला ने कहा, "अब हम देख सकते हैं कि क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं. मुझे लगता है कि महिलाओं को खेलों में ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए. मैं बचपन से क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक हूं. मुझे लगता है कि यह खेल अलग तरह की संस्कृति से आने वाले लोगों को जोड़ता है. हम सभी यहां क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए आए हैं."

अपनी कप्तानी में टीम को पिछली बार विश्व कप दिलाने वाले माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्राम स्वान ने ट्रॉफी के साथ परेड की और बाद में उसे हॉल में लाकर रखा.

क्लार्क ने इस मौके पर कहा, "यह बहुत विशेष है. मेरे करियर के यादगर पलों में विश्व खेलना शामिल है. 2015 विश्व कप जीतना शानदार था. आखिरी के तीन-चार महीने आस्ट्रेलिया के लिए अच्छे रहे हैं. टीमें यहां एक शानदार टूर्नामेंट के लिए हैं."

विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget