एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच का है मानना, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं स्टीव स्मिथ

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि स्टीव स्मिथ इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिंच ने कहा, "जब आपकी टीम में विश्व स्तर के खिलाड़ी आते हैं तो अच्छा होता है, हालांकि यह कुछ खिलाड़ियों के लिए बुरा रहा, लेकिन स्मिथ मेरे विचार में खेल के तीनों फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं." स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 73 रनों की पारी खेली थी वो भी तब जब टीम 39 रनों पर ही अपने चार विकेट खो बैठी थी. फिंच ने कहा, "हमने देखा था कि स्मिथ के पास साफ रणनीति थी. वह बाउंस पर ज्यादा प्रहार नहीं कर रहे थे. 33वें ओवर में वह खेले और हवा में कैच दे बैठे, इसलिए फिर उन्होंने यह शॉट इससे पहले नहीं खेला." इस ओपनर बल्लेबाज ने कहा, "यह हम सभी के लिए बढ़िया सीख थी. विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने बताया कि विकेट पर कैसे टिका जाता है." भारत के खिलाफ स्मिथ और जसप्रीत बुमराह के बीच होने वाली प्रतिद्वंद्विता को लेकर फिंच ने कहा, "मैं समझता हूं कि टीम के सभी खिलाड़ी मानसिक और तकनीकि तौर पर तैयार हैं." फिंच ने माना कि कोहली के साथ रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का संभालना मुश्किल भरा होगा. उन्होंने कहा, "पहले हमने शायद कोहली को कुछ मौके दिए. उन्हें कुछ सीधी गेंदें दीं, फुल लैंग्थ गेंदें दीं और कई बार हुक करने का मौका दिया. हम सभी जानते हैं कि अगर कोहली को मौका मिल गया और वह विकेट पर टिक गए तो उन्हें रोकना मुश्किल है. यही हाल रोहित का है." फिंच ने धोनी और धवन के बारे में कहा, "आप सिर्फ दो खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते, क्योंकि शिखर धवन भी हमारे खिलाफ सफल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में हमें धोनी को आउट करने में भी परेशानी हुई थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget