एक्सप्लोरर

World Cup 2019 INDvPAK: आतिशी पारी के बावजूद विराट से हुई बड़ी चूक, ड्रेसिंग रूम में जाकर पछताते नज़र आए कप्तान

World Cup 2019: भारत की पारी के अंत में विराट कोहली से एक ऐसी चूक हो गई जिसके बाद शायद ही वो खुद भी खुद को माफ कर पाएं.

रोहित शर्मा के आतिशी शतक और कप्तान विराट कोहली की तूफानी की पारी की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है.

भारत के लिए इस पारी के एकमात्र शतकवीर और सबसे बड़े स्कोरर रोहित शर्मा रहे. जिन्होंने शानदार 140 रनों की पारी खेली. रोहित के अलावा लोकेश राहुल ने भी अहम 57 जबकि कप्तान कोहली ने 73 रनों की अहम पारी खेली.

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की पारियों ने हर भारतीय फैन का दिल जीत लिया. लेकिन पारी के अंत में विराट कोहली से एक ऐसी चूक हो गई जिसके बाद शायद ही वो खुद भी खुद को माफ कर पाएं.

दरअसल विराट कोहली ने आज अंत तक टिककर शानदार पारी खेली. मैच में विराट केएल राहुल के आउट होने के बाद 24वें ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए आए. पहले उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद रोहित आउट हो गए. फिर विराट ने अपने कंधों पर जिम्मा लिया और टीम को तेज़ रफ्तार से आगे ले जाने लगे.

इस बीच हार्दिक और धोनी भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद 46.4 ओवर के बाद बारिश की वजह से मैच रुक गया. इस समय भारत का स्कोर 305/4 था और विराट कोहली 71 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

बारिश रुकने के बाद विजय शंकर के साथ विराट क्रीज़ पर लौटे और अब भी उम्मीद थी कि वो अपना शतक पूरा कर सकते हैं. लेकिन अब आपको बताते हैं कि विराट ने इसके बाद क्या किया.

दरअसल पारी के 48वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद आमिर ने बाउंसर फेंकी, विराट ने इस गेंद को पुल करने की कोशिश की. ये गेंद विराट के बल्ले के पास से विकेटकीपर सरफराज़ के हाथों में चली गई. गेंदबाज़ अभी अपील कर ही रहा था कि विराट क्रीज़ छोड़कर लौटने लगे, यहां तक अंपायर के इशारे के बिना ही विराट मैदान छोड़कर चलते बने.

पूरे देश समेत तमाम भारत-पाकिस्तान के फैंस को यही लगा कि विराट के बल्ले का किनारा लेकर गेंद गई है और आमिर ने विराट को चलता कर दिया.

लेकिन इसके तुरंत बाद जैसे ही टीवी रीप्ले में देखा गया तो ये पता चला कि गेंद विराट के बल्ले से बहुत दूर से गुज़री है, टीवी में इस रीप्ले को देखकर विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम में बेहद निराश नज़र आए. पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने फिर विराट का बल्ला भी चेक किया. दरअसल देखने से ऐसा लग रहा है कि विराट के बल्ले में लचक है जिसकी वजह से उन्हें लगा कि गेंद बल्ले को छूकर निकली है.

लेकिन विराट की ये भूल कहीं टीम इंडिया को भारी ना पड़ जाए. क्योंकि अभी पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी करनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget