एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019- रोहित ने ठान लिया है, विश्व कप जीतकर ही मानेगा : कोच दिनेश

रोहित ने इस विश्व कप में पांच शतक जमाए हैं और वह इस विश्व कप में क्या किसी भी विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. दिनेश को नहीं लगता कि रोहित पर सेमीफाइनल या फाइनल में खेलने का दबाव होगा. वह कहते हैं, "जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहा है उसे देखकर नहीं लग है कि उस पर सेमीफाइनल या फाइनल का दबाव होगा.

इंग्लैंड और वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के रोहित शर्मा क्रिकेट के इस महाकुम्भ में हर दिन नए रिकार्ड बनाते जा रहे हैं. अब तक पांच शतक लगा चुके रोहित की बल्लेबाजी देख सभी अचरज में हैं. आलम यह है कि हमेशा रनों के मामले में आगे रहने वाले भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व कप में रोहित से पीछे हैं.

रोहित की बल्लेबाजी को देखकर लगता है कि उनका इकलौता लक्ष्य टीम की खिताबी जीत है और उनके कोच दिनेश लाड भी ऐसा ही मानते हैं. दिनेश कहते हैं कि रोहित को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह ठान कर गए हैं कि भारत को तीसरा विश्व कप दिलाकर ही लौटेंगे.

दिनेश ने कहा, "रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है, वो अविश्वसनीय है. रोहित में काफी प्रतिभा है. उसे पता है कि वो क्या है. लेकिन जिस तरह अभी वो बल्लेबाजी कर रहा है उसे देखकर तो लग रहा है कि उसने ठान लिया है कि मैं विश्व कप भारत में लेकर ही आऊंगा."

रोहित ने इस विश्व कप में पांच शतक जमाए हैं और वह इस विश्व कप में क्या किसी भी विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. साथ ही वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ने के काफी करीब भी हैं. इसके लिए रोहित को बस एक अर्धशतक की जरूरत है.

रोहित हालांकि इस विश्व कप में अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो पारी उन्होंने खेली उसके बाद कहा भी था कि उन्होंने काफी अलग बल्लेबाजी की जो उनके स्वाभाव के विपरीत है.

रोहित के इस बदले अंदाज पर उनके कोच ने कहा, "उसने अपना नैचुरल गेम छोड़ा नहीं हैं. हां, थोड़े बदलाव किए हैं. मसलन, वो पहले शुरू-शुरू से ही गेंद पर हावी हो जाता था लेकिन अभी उसने तय कर लिया है कि उसे विकेट पर खड़ा रहना है. मुझे याद है कि जब वो इंग्लैंड जा रहा था तब मैंने उसे बताया था कि देख रोहित अगर तू 10-12 ओवर विकेट पर टिक गया तो तो तुझे आउट करना मुश्किल है. तू ऐसा कर पाया तो हर मैच में 100 रन कर सकता है. वो ऐसा ही कर रहा है. अभी वो धैर्य के साथ खेल रहा है."

रोहित बीते तीन मैचों में शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए थे. इसका कारण जब दिनेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आक्रामक होने के कारण ही वो आउट हो रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ खराब शॉट खेला. अगर वो शॉट नहीं खेलता तो 200 रनों की भी पारी कर सकता था. अभी वो 107, 102, 103 पर आउट हो गया था. अटैक करने के कारण वो विकेट खो रहा है."

दिनेश को नहीं लगता कि रोहित पर सेमीफाइनल या फाइनल में खेलने का दबाव होगा. वह कहते हैं, "जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहा है उसे देखकर नहीं लग है कि उस पर सेमीफाइनल या फाइनल का दबाव होगा. अभी उसमें बहुत आत्मविश्वास है. वो जिस तरह से खेल रहा वो निश्चित तौर पर आने वाले मैचों में सौ करेगा."

रोहित 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे. 2015 में वो खेले थे लेकिन टीम सेमीफाइनल में हार कर वापस आ गई थी. उस विश्व कप में रोहित ने सिर्फ एक शतक जमाया था. दिनेश ने कहा, "वो निश्चित तौर पर अपने दिमाग में यह बात लेकर गया होगा कि उसे अपने आप को साबित करना है क्योंकि अपने देश के लिए विश्व कप जीत कर लाना बहुत बड़ी बात है, ऐसा कौन नहीं चाहता. वो 2011 में नहीं खेल पाया था, जिसका उसे काफी दुख था. वो चाह रहा है कि विश्व कप हाथ में आए. 2011 विश्व कप के बाद मैंने सिर्फ उससे एक बात कही थी. देख रोहित तू अभी क्रिकेट को कम समय दे रहा है लेकिन अगर तू क्रिकेट को ज्यादा समय देगा तो निश्चित तौर पर बड़ा बल्लेबाज बनेगा. समय नहीं देगा तो कोई नहीं पहचाने की रोहित कौन है."

दिनेश ने अपनी बात को समाप्त करते हुए कहा, "आज रोहित को सब जान रहे हैं. उसका कारण है कि उसने क्रिकेट को समय दिया है. मैंने उससे कहा था कि अपने आप को कंट्रोल करना और ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट को समय देना. उसने वैसा ही किया और आज उसे फायदा हो रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget