एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 IND vs NZ सेमीफाइनल: रिजर्व डे पर खत्म हुई न्यूजीलैंड की पारी, भारत को जीत के लिए चाहिए 240 रन

विकेट से मिल रही मदद का बुमराह और भवुनेश्वर ने अच्छा फायदा उठाया और कीवी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए. यम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था.

न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण पहले दिन पूरा नहीं हो सका. आज टीम ने 5 विकेट और 211 रन के बाद खेलना शुरू किया जहां टीम ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा. अब भारत को 50 ओवरों में जीत के लिए 240 रनों की जरूरत है. मैच में जब बारिश आई थी तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था. बारिश काफी देर तक जारी रही.

इसके तुंरत बाद अंपायरों ने फैसला किया था कि ऐसी स्थितियां नहीं हैं कि मैच पूरा हो पाए इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा. मैच वहीं से शुरू होगा जहां कल रुका था.

आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का नियम है. इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था. 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है.

कैसी थी भारत की गेंदबाजी

पहले दो ओवर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने मेडेन निकाले. तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर किसी तरह कीवी टीम का खाता खुला, लेकिन अगले ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को विराट कोहली के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई.

विकेट से मिल रही मदद का बुमराह और भवुनेश्वर ने अच्छा फायदा उठाया और कीवी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए. न्यूजीलैंड 10 ओवरों में 27 रन ही बना पाई थी जो इस विश्व कप में पहले पावर प्ले में अभी तक का न्यूनतम स्कोर है.

हेनरी निकोलस (28) और विलियम्सन आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे. अगले 10 ओवरों में भी रनगति में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली. किवी टीम ने 11-20 ओवरों के बीच में सिर्फ 46 रन जोड़े. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने निकोलस को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी थी.

इसके बाद विलियम्सन और टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. भारतीय गेंदबाजों ने इन दोनों को भी काफी परेशान किया लेकिन विलियम्सन अपनी क्लास और टेलर अपने अनुभव से किसी तरह से रन बना रहे थे. इस बीच विलियम्सन ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

सेट हो चुके विलियम्सन ने स्पिनरों को निशाना बनाया चाहा. उन्होंने जडेजा पर गैप ढूंढ़ कुछ अच्छे शॉट्स भी लगाए, लेकिन इनसाइड आउट शॉट खेलने के प्रयास में वे चहल की गेंद पर जडेजा को ही कैच दे बैठे. कीवी कप्तान ने अपनी पारी में 95 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए.

41वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने जिम्मी नीशम को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करा कीवी टीम का चौथा विकेट गिरा दिया. नीशम ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाए.

45वें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर ने कोलिन डी ग्रांडहोम (16) को भी पवेलियन भेज न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन कर दिया. टेलर और लाथम के ऊपर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी लेकिन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया.

भारत की तरफ से बुमराह, पंड्या, चहल और जडेजा को एक- एक विकेट मिले तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए. अब भारत को जीत के लिए 50 ओवरों में 240 रन बनाने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget