एक्सप्लोरर

World Cup 2019: आशीष नेहरा ने कहा, वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकता है सैनी

World Cup 2019: आशीष नेहरा ने कहा कि लोग सफेद गेंद के क्रिकेट में सीमित सफलता के बावजूद नवदीप सैनी पर भारी भरकम निवेश करने पर सवाल उठा रहे थे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने गुरुवार को कहा कि उभरते हुए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं. आरसीबी ने आईपीएल 2018 के लिए इस तेज गेंदबाज को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन मौजूदा सीजन में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हरियाणा के 26 साल के सैनी को 30 मई से ब्रिटेन में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्टैंड बाई रखा गया है. नेहरा ने कहा, ‘‘उसके पास गति और उछाल है और सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि फिलहाल उसका मनोबल बढ़ा हुआ है विशेषकर इस प्रारूप में क्योंकि यह काफी तेज है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो मैचों से ही उसका मनोबल बढ़ गया जबकि किसी ने नहीं सोचा था कि वह अच्छा करेगा. यह आईपीएल की खूबसूरती है. वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उसके खिलाफ रन बनेंगे लेकिन उसके पास अच्छा गेंदबाज बनने की क्षमता है.’’ नेहरा ने कहा, ‘‘देखिए वह आज कहां है. वह पहला स्टैंड बाई है और अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उसे विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा.’’ नेहरा ने कहा कि लोग सफेद गेंद के क्रिकेट में सीमित सफलता के बावजूद सैनी पर भारी भरकम निवेश करने पर सवाल उठा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले साल नहीं खेला. इसलिए काफी लोग असल में उसकी क्षमता पर संदेह कर रहे थे और कह रहे थे कि आपने उसे तीन करोड़ रुपये में खरीदा.’’ सैनी ने उस समय अच्छा प्रदर्शन किया जब उमेश यादव और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे विशेषकर डेथ ओवरों में.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget