एक्सप्लोरर

World Cup: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश आज, टॉस हारते ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा पाक

अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा.

लंदन: पाकिस्तान को अगर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे आज लार्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश् के साथ होने वाले मुकाबले के दौरान एक असम्भव सा दिखने वाला लक्ष्य हासिल करना होगा. इंग्लैंड की तरफ से न्यूजीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है. वह आगे तभी जा सकता है, तब वह पहले बल्लेबाजी करे और 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे.

क्या कहते हैं समीकरण?

समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा. यह जीत का वह अंतर है, जो अब तक वनडे इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है. इस विश्व कप में पाकिस्तान का अब तक का सफर 1992 की तरह ही रहा है. फर्क बस यह है कि उस साल पाकिस्तानी टीम नॉकआउट स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन इस साल उसके रास्ते काफी कठिन हैं.

 इंग्लैंड की जीत से फिरा पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी

भारत और आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड को हराया था और खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा था लेकिन इसके लिए उसे इंग्लैंड के मैच पर निर्भर रहना था. अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता साफ हो जाता.

दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा मैच

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है लेकिन उसने अपने हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है. बांग्लादेश टीम जीत के साथ विश्व कप से विदाई चाहेगी और उसमें पाकिस्तान को हराने का पूरा दमखम है. मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-

WC19: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रन से हराया, इकराम की 86 रन की पारी बेकार गई

जानिए- सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस स्थिति में किस टीम से हो सकता है, समझें पूरा गणित

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अंबाती रायडू को विराट कोहली ने दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं

न्यूजीलैंड की हार से नाखुश शोएब अख्तर ने क्रिकेट की क्वालिटी पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget