एक्सप्लोरर

World Cup 2019, Eng vs NZ Match Preview: 'करो या मरो' के मुकाबले में इंग्लैंड के सामने है न्यूजीलैंड की चुनौती

World Cup 2019, Eng vs NZ Match Preview: विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए आज मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमों के लिए आज मुकाबला करो या मरो का है.

विश्व कप 2019 के 41वें मुकाबले में आज का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का है. जो भी टीम इस इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. यह मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

मेजबान टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है तो उसके बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी. वहीं पाकिस्तान की टीम अगर अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और इंग्लैंड का सफर खत्म हो जाएगा.

वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड के हाथों यह मैच गंवा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन, टीम ने इस आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत के खिलाफ शानदार वापसी की और उसे 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की मदद से इंग्लैंड ने 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया.

बल्लेबाजी के अलावा टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया.

अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही मैचों में 11 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर है.

न्यूजीलैंड को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे.

कप्तान केन विलियम्सन को अपने विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो उन्होंने 2015 के विश्व कप में किया था.

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टीम को अब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तानी दर्शक भी न्यूजीलैंड की टीम का सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं क्योंकि अगर कीवी टीम यह मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.

टीमें:

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget