एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से, ये हो सकते हैं संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पाकिस्तान के मुकाबले मजबूत है. एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में हैं. इन दोनों के अलावा उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ का बल्ला भी जमकर बोल रहा है.

नॉटिघम: वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में एकतरफा जीत हासिल की थी. वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में ऐसी टीम की पहचान लेकर उतरी है जिसके पास वो खिलाड़ी हैं जिनके लिए हर मैदान छोटा है. क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे पता चला है कि इस टीम के पास गेंदबाजी में भी गहराई है.

युवा ओशाने थॉमस ने दमदार गेंदबाजी की थी. शेल्डन कॉटरेल, कप्तान जेसन होल्डर और रसेल ने भी अपना योगदान दिया था. विंडीज ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन तब किया था जब उसके दो मुख्य तेज गेंदबाज केमर रोच और शेनन गैब्रिएल बाहर थे.

ऑस्ट्रेलिया का मजबूत हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पाकिस्तान के मुकाबले मजबूत है. एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में हैं. इन दोनों के अलावा उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. अंत में ग्लैन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं.

ऐसे में विंडीज को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वार्नर, फिंच या स्मिथ में से कोई एक भी चल गया थो बड़ा स्कोर लगभग तय है.

सभी जानते हैं कि विंडीज के लिए बल्लेबाजी में कुछ भी पक्का नहीं है. यह टीम 400 पार भी जा सकती है और 200 के अंदर भी सिमट सकती है. हालांकि टीम में इतनी फायरपावर है कि सस्ते में सिमटना मुश्किल लगता है.

यहां मिशेल स्टार्क की अगुआई वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण को परेशानी हो सकती है. स्टार्क विश्व स्तर के गेंदबाज हैं. उनके अलावा पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल और स्टेइनिस हैं. स्पिन में टीम के पास एडम जाम्पा का विकल्प है.

टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने ऐसे संकेत दिए हैं कि अंतिम-11 में विंडीज के खिलाफ टीम में शायद ही कोई बदलाव हो.

टीमें ( सम्भावित) :

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्टन कॉटरेल.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget