एक्सप्लोरर

रिकी पोंटिंग बोले, 'स्मिथ-वॉर्नर पर ज्यादा फोकस विश्वकप में कर सकता है नुकसान'

रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद उनके प्रदर्शन पर बहुत अधिक ध्यान से विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है.

साल 2018 के अंत तक मुश्किलों से गुज़र रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत में आते ही एक बार फिर से बता दिया है कि आखिर क्यों उन्हें विश्व क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार किया जाता है. आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड चैम्पियन है जो इतने मुश्किल दौर से पार पाने में कामयाब रही है.

भारत के खिलाफ भारत में पहले टी20 सीरीज़ का सफाया. इसके बाद विश्वकप से ठीक पहले भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में धमाकेदार वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्मविश्वास उठा हुआ है. लेकिन अब भी एक सवाल हर ऑस्ट्रेलियाई के साथ-साथ क्रिकेटप्रेमियों के ज़हन में भी घूम रहा है कि आखिर कैसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी होगी.

हालांकि इस मसले पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद उनके प्रदर्शन पर बहुत अधिक ध्यान देने से ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है.

पोटिंग इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा कि स्मिथ और वार्नर को ब्रिटेन के दर्शकों की लगातार आलोचनाओं के लिये तैयार रहना होगा. इन दोनों खिलाड़ियों का गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगा एक साल का बैन इस महीने के अंत में समाप्त होगा और ये दोनों 23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल में भाग लेंगे.

पोंटिंग ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के बीच अंदरूनी कोई ज्यादा चुनौती होगी. आप ऐसा सोचना चाहेंगे कि ये खिलाड़ी अब बातचीत कर रहे हैं इसलिये वे अंतिम समय तक टीम में बने हुए हैं और आप इस बात को ध्यान रखिये कि यह टीम के लिये दिशा से भटकने वाली बात हो सकती है. ’’

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि लंबे समय से शीर्ष स्तर पर इस बारे में चर्चा की गयी होगी कि हम उन्हें टीम में किस तरह से जोड़े? वे कैसे टीम में फिट होंगे? कैसे यह सब सरलता से हो जाये? लेकिन इन खिलाड़ियों के लिये सबसे बड़ी मुश्किल हमारे प्रति लोगों की राय होगी, विशेषकर इंग्लैंड में.’’

पोंटिंग ने कहा कि लगातार उन पर ध्यान लगाये रखने से टीम पर असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 'भागा क्यों नहीं..., तू देख...', रन आउट के बाद अभिषेक-ईशान किशन की बहस, स्टंप माइक में कैद; वीडियो वायरल
'भागा क्यों नहीं..., तू देख...', रन आउट के बाद अभिषेक-ईशान किशन की बहस, स्टंप माइक में कैद; वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IND vs ENG 2nd T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 2nd T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget