एक्सप्लोरर

एशिया कप: बांग्लादेश का तोड़ नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, रोमांचक फाइनल में मिली तीन विकेट से हार

एशिया कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश के हाथों 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. लगातार छह बार खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को टूर्नामेंट में दूसरी बार बांग्लादेश के हाथों हार मिली है.

एशिया कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश के हाथों 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. लगातार छह बार खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को टूर्नामेंट में दूसरी बार बांग्लादेश के हाथों हार मिली है. भारत के अलावा पहली बार किसी दूसरी टीम ने यह खिताब जीता है. बांग्लादेश की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को 9 विकेट पर 112 रन पर ही रोक दिया. जवाब में बांग्लादेश ने जरूरी लक्ष्य को 7 विकेट खोकर अंतिंम गेंद पर हासिल कर लिया. राउंड रोबिन लीग में भी भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी.

बांग्लादेश की ओर से निगर सुल्ताना ने सबसे अधिक 27 रन बनाए. जबकि रुमाना अहमद ने 22 गेंद में 23 रनों की पारी खेली. भारत के गेंदबाजों को पहला विकेट लेने में 35 रन खर्च करने पड़े लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. एक समय भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन रुमाना अहमद एक तरफ टिकी रही और बांग्लादेश के पहले एशिया कप खिताब की नींव रखी.

अंतिम ओवर का रोमांच -
बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी और गेंद लेकर आई खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर, पहली गेंद पर संजीदा ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रुमाना को दी और उन्होंने दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर मैच को करीब पहुंचा दिया. चौथी गेंद पर संजीदा के आउट होने के बाद मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. बांग्लादेश को दो गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी रुमाना ने सिंगल लिया लेकिन अपनी बेवजह की गलती से रन आउट हो गई. अंतिम गेंद पर भारत को सिंगल बचाने थे लेकिन जहांआरा आलम ने दो रन लेकर देश को पहला एशिया कप खिताब दिला दिया.

भारत की ओर से पूनम रावत ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए जबकि कप्तान ने अंतिम ओवर में दो विकेट झटके.

भारतीय पारी -
इसस पहले भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश को 113 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवारों में नौ विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन बनाए.

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं. मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया.

शुरुआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया. हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई. कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा. अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया.

बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget