एक्सप्लोरर

Women's T20 WC: वेस्टइंडीज को नसीब हुई पहली जीत, हेली मैथ्यूज के दम पर आयरलैंड को हराया

Women's T20 WC 2023: वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने में सफल रही. तीसरे मुकाबले में उसने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया.

Ireland Women vs West Indies Women: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में 13वां मुकाबला आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. शुक्रवार को हुए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने आयरलैंड को 6 विकेट से मात दी. आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में विंडीज टीम को पहली जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. इससे पहले कैरेबियाई टीम को दोनों मुकाबलों में हार मिली थी. वहीं, आयरलैंड की टीम तीसरे मुकाबले में भी जीत का खाता खोलने में नाकाम रही. वेस्टइंडीज को मैच जिताने में कप्तान हेली मैथ्यूज ने अहम भूमिका निभाई.

आयरलैंड ने बनाए 137 रन
केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. टीम की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गया. पारी का आगाज करने आईं एमी हंटर 1 रन बनाकर आउट हुईं. हालांकि इसके बाद में गैबी लेविस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 90 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा. ओर्ला 61 रन बनाकर आउट हुईं. जबकि लेविन ने 38 रन की पारी खेली. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में अगर एमियर रिचर्डसन को छोड़ दिया जाए तो अन्य कोई भी महिला बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. रिचर्डसन ने 15 रन की पारी खेली. इस तरह आयरलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए शामिलिया कोनेल सर्वाधिक 3 विकेट झटके. 

हेली मैथ्यूज ने खेली कप्तानी पारी
जीत के लिए 138 रन का टारगेट हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम का पहला विकेट 28 रन पर गिर गया. पारी की शुरुआत करने आईं राशदा विलियम्स 17 रन बनाकर आउट हुईं. शेमेन कैंपबेल भी कुछ खास नहीं कर पाईं और वह 8 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गईं. इसके बाद हेली मैथ्यूज ने चिनेले हेनरी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचा दिया. मैथ्यूज ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 66 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. अर्धशतकीय पारी खेलने वाली हेली मैथ्यूज को 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार दिया गया. 

यह भी पढ़ें:

Women's T20 World Cup: तीसरे मैच में भी नहीं खुला बांग्लादेश की जीत का खाता, न्यूजीलैंड ने 71 रन से हराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Denmark Tension: ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह कहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

BJP President बनते ही एक्शन में आए Nitin Nabin, आगामी चुनाव पर ले लिया बड़ा फैसला
Engineer Death : SIT की रडार पर 4 बड़े अधिकारी, लापरवाही के चलते मौत को लेकर होगी जांच
Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Denmark Tension: ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह कहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'मैं जिसके लिए काम करता हूं वो शुक्रवार को पता चलेगा'
वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'मैं जिसके लिए काम करता हूं वो शुक्रवार को पता चलेगा'
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
Embed widget