एक्सप्लोरर

WIvsPAK: यासिर शाह की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया


WIvsPAK: यासिर शाह की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

किंग्सटन: यासिर शाह (6/63) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 152 रनों पर समेटने के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 31 रनों की जरूरत थी और उसने अपनी दूसरी पारी में केवल तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.


अपने चौथे दिन के स्कोर चार विकेट पर 93 रनों से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पांचवें दिन अपने खाते में केवल 59 रन ही जोड़ सकी. पहले दिन टीम के चारों विकेट शाह ने लिए थे. पांचवें दिन वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ाने उतरे विशाल सिंह (9) और देवेंद्र बिशू (18) केवल 21 रन ही जोड़ पाए थे कि मोहम्मद आमिर ने सिंह को बोल्ड कर पवेलियन भेजा.


इसके बाद 129 के कुलयोग पर मोहम्मद अब्बास की गेंद पर बिशू भी यूनिस खान के हाथों लपके गए. शेन डोवरिक को अब्बास ने खाता भी नहीं खोलने दिया और इसी स्कोर पर उन्हें पगबाधा आउट कर टीम का सातवां विकेट गिराया.


कप्तान जेसन होल्डर (14) और रोस्टन चेस (16) ने 22 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, लेकिन होल्डर वहाब रियाज की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े सरफराज अहमद के हाथों लपके गए और इसके साथ ही यह साझेदारी भी टूट गई.


होल्डर के आउट होने के बाद चेस का साथ देने आए अल्जारी जोसेफ (1) और शेनन गेब्रिएल को शाह ने टिकने नहीं दिया और 152 के कुल योग पर दोनों खिलाड़ियों को आउट कर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी समाप्त कर दी. गेब्रिएल खाता भी नहीं खोल पाए थे.


इस पारी में पाकिस्तान के लिए शाह के अलावा अब्बास ने दो और आमिर, रियाज को एक-एक विकेट हासिल हुआ.


जीत के लिए जरूरी 31 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में सात रनों के कुल योग पर अहमद शहजाद (6) और अजहर अली (1) के रूप में दो विकेट खो दिए थे.


इसके बाद यूनिस (6) और बाबर आजम (9) ने तीसरे विकेट के लिए 17 रन जोड़े और टीम का स्कोर 24 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर यूनिस आउट होकर पवेलियन लौट गए. यूनिस के बाद कप्तान मिस्बाह उल हक (12) और आजम टीम को लक्ष्य तक ले गए.


वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन कर 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 407 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. 


पाकिस्तान के लिए वेस्टइंडीज की दोनों पारियों में कुल आठ विकेट लेने वाले शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.


वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है, जिसमें पहला मैच जीतकर पाकिस्तान ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 30 अप्रैल से ब्रिजटाउन में खेला जाएगा.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget